Gurugram News

Gurugram News

Data Scientist ने मानसिक शांति के लिए गुरुग्राम में 32 लाख के पैकेज वाली नौकरी ठुकराई, वीडियो वायरल

Data Scientist : आज के समय में जहां ज्यादातर युवा बेहतर सैलरी के लिए शहर बदलने को तैयार रहते हैं, वहीं IIT रुड़की से पढ़ाई कर चुकी डेटा साइंटिस्ट स्नेहा प्रिया ने एक ऐसा फैसला लिया जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी। स्नेहा ने गुरुग्राम में मिलने वाली 32 लाख रुपये सालाना (₹32 LPA) की नौकरी का ऑफर ठुकरा दिया और कम वेतन पर भी बेंगलुरु में ही रहने का फैसला किया। उनका कहना है कि मानसिक शांति, सुरक्षा और जीवन की गुणवत्ता उनके लिए बड़ी सैलरी से ज्यादा महत्वपूर्ण है। इंस्टाग्राम पोस्ट हुई वायरल स्नेहा प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें बेंगलुरु के आसमान में दो इंद्रधनुष दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि जिस दिन उन्हें गुरुग्राम जाकर अपनी नई नौकरी शुरू करनी थी, उसी दिन उन्होंने बेंगलुरु में रुकने का फैसला कर लिया।   View this post on Instagram ...
Gurugram News

पुलिसवाले गए वॉशरूम, फिल्मी स्टाइल में ‘धोखाधड़ी’ के उस्ताद बाप-बेटा Police Custody से सरकारी गाड़ी लेकर फरार

Police Custody : इसे कहते हैं ‘गुरु गुड़ और चेला शक्कर’, लेकिन यहाँ तो बाप और बेटा दोनों ही उस्ताद निकले! मध्य प्रदेश से जालसाजी के आरोपियों को दबोचकर सीना चौड़ा कर लौट रही गुरुग्राम पुलिस के साथ रास्ते में वो ‘खेला’ हो गया, जिसकी कल्पना शायद किसी ने सपने में भी नहीं की होगी। खाकी वर्दी को ऐसा गदर चकमा मिला कि अब पूरी पुलिस फोर्स जंगल-जंगल खाक छानने को मजबूर है। वॉशरूम गए पुलिसवाले, ड्राइविंग सीट पर आ गए ‘जालसाज’ : Police Custody कहानी शुरू होती है बुधवार की शाम, मंदसौर जिले के गरोठ चौकड़ी स्थित नायरा पेट्रोल पंप से। गुरुग्राम पुलिस की एक टीम धोखाधड़ी के आरोपी युवक और उसके पिता को धार जिले के पीथमपुर से गिरफ्तार कर Police Custody सड़क मार्ग से वापस ला रही थी। सफर लंबा था, तो गाड़ी में ईंधन भरवाने और जरा ‘हल्का’ होने के लिए पुलिस टीम पेट्रोल पंप पर रुकी। बस, यही पुलिसकर्मियों से सबसे बड़ी च...
Gurugram News

Drunk Driving: गुरुग्राम की सड़कों पर पैग लगाकर गाड़ी दौड़ाने वाले ‘बेवड़ों’ का कटा चालान, लाइसेंस भी सस्पेंड

Drunk Driving : साइबर सिटी गुरुग्राम की सड़कों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने और रफ्तार का शौक पालने वाले (Drunk Driving) वाहन चालकों के खिलाफ गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने अब तक का सबसे बड़ा हंटर चलाया है। जून 2026 के पूरे महीने चले एक विशेष और कड़े अभियान के दौरान पुलिस ने नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले शराबी चालकों को सबक सिखाते हुए रिकॉर्ड तोड़ कार्रवाई की है। पुलिस की इस ताबड़तोड़ चेकिंग से पूरे शहर के वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। डीसीपी ट्रैफिक के निर्देश पर बनीं स्पेशल टीमें यातायात को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रतीक गहलोत (IPS) ने खुद इस अभियान की कमान संभाली। उनके कड़े दिशा-निर्देशों पर अमल करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त यातायात मुख्यालय/हाईवे सत्यपाल यादव (HPS) की देखरेख में ट्रैफिक पुलिस की कई विशेष टीमों का गठन किया गया। इन टीमों को शहर के उन प्...
Gurugram News

Girlfriend Murder : प्यार, धोखा और खौफ़नाक अंत ! शादीशुदा होने का राज़ खुला तो प्रेमी ने प्रेमिका को जिंदा जला दिया

Girlfriend Murder : गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक प्रेमी ने अपनी ही लिव इन पार्टनर को जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया । घटना 19 जून की है लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान पीडिता और उसकी मां ने डर के मारे पुलिस को कोई भी शिकायत देने से इंकार कर दिया लेकिन 27 जून को युवती को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई जिसके बाद मृतका के भाई ने गुरुग्राम पुलिस को शिकायत दी जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया । डर के चलते नहीं दी शिकायत जानकारी के अनुसार 19 जून को पुलिस थाना सेक्टर-9A, गुरुग्राम की पुलिस टीम को आर्टिमिस अस्पताल, गुरुग्राम से एक सूचना आग में युवती के झुलसने के कारण अस्पताल में भर्ती होने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई। पुलिस टीम को यह भी सूचना मिली कि पीड़िता को प्राथमिक उपचार के बाद सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया गया है। प...
Gurugram News

Special Task Force : गुरुग्राम में रील्स बनाने से पहले पढ़ लें ये ख़बर, पुलिस ने ‘रीलबाज़ों’ को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम बनाई

Special Task Force : गुरुग्राम की सड़कों पर स्टंटबाज़ी कर लोगों की जिंदगियों को खतरे में डालने वालें लोगों पर लगाम लगाने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने कमर कस ली है । अब ऐसे रीलबाज़ों को पकड़ने और उन्हें सबक सिखाने के लिए गुरुग्राम पुलिस द्वारा स्पेशल एन्फोर्समेंट टास्क फोर्स का गठन किया गया है । जो स्पेशली इसी तरह के मामलों में एक्शन लेगी । गुरुग्राम में रोड रेज, खतरनाक व लापरवाह वाहन चलाने, स्टंट ड्राइविंग, ओवर स्पीडिंग, सोशल मीडिया पर रील/वीडियो बनाने के लिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने, रॉन्ग साइड वाहन चलाने, मॉडिफाइड वाहनों से सार्वजनिक उपद्रव फैलाने तथा अन्य जानलेवा यातायात उल्लंघनों की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (यातायात), गुरुग्राम के पर्यवेक्षण में 02 विशेष ट्रैफिक एनफोर्समेंट टास्क फोर्स टीमें गठित की गई हैं। गठित की गई विशेष टॉस्क फोर्स का मुख्य उद्देश्य रोड...
गुरुग्राम के कई इलाकों में Section 163 लागू, दुकानें बंद करने का भी आदेश जारी, दो दिनों तक जारी रहेगी रोक, जानें पूरी डिटेल
Gurugram News

गुरुग्राम के कई इलाकों में Section 163 लागू, दुकानें बंद करने का भी आदेश जारी, दो दिनों तक जारी रहेगी रोक, जानें पूरी डिटेल

Section 163 : गुरुग्राम में दो दिन सेक्शन 163 लागू की जा रही है । इस धारा के लागू होने के बाद निर्धारित जगहों पर चार या चार से ज्यादा लोग हथियारों के साथ इक्कट्ठे नहीं हो सकेंगे । गुरुग्राम जिले के डीसी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत इन आदेशों को लागू कर दिया है । हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET-2025) के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए गुरुग्राम जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला मजिस्ट्रेट एवं उपायुक्त उत्तम सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 163 के तहत 4 जुलाई से 5 जुलाई 2026 तक प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं । जारी आदेश के अनुसार, परीक्षा केंद्रों और स्ट्रॉन्ग रूम के 500 मीटर के दायरे में चार या उससे अधिक व्यक्तियों के हथियारों के साथ एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बना...
Gurugram News

Toll Plaza: गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर नहीं थमेगी टोल वसूली, अगले आदेश तक कटती रहेगी जेब

Toll Plaza : दिल्ली-NCR, खासकर गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोहना के बीच रोजाना सफर करने वाले लाखों वाहन चालकों के लिए एक मायूस करने वाली खबर है। लंबे समय से चल रहे विरोध प्रदर्शनों और जनप्रतिनिधियों की मांग के बावजूद, सरकार ने इन रूटों पर पड़ने वाले 4 प्रमुख टोल प्लाजा (Toll Plaza) को फिलहाल बंद न करने का फैसला लिया है। ताजा आदेश के मुताबिक, 2 जुलाई (आज) के बाद भी इन टोल प्लाजा पर टैक्स की वसूली पहले की तरह ही जारी रहेगी। सरकार ने इस अवधि को अगले आदेश तक के लिए बढ़ा दिया है, जिससे अब वाहन चालकों को अनिश्चितकाल तक टोल चुकाना होगा। 1 लाख से अधिक चालकों पर पड़ेगा सीधा असर : Toll Plaza इस फैसले का सबसे बड़ा झटका उन नौकरीपेशा और व्यावसायिक लोगों को लगा है जो रोजाना फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, सोहना और दिल्ली के बीच अप-डाउन करते हैं। एक अनुमान के मुताबिक, हर दिन इन मार्गों से 1 लाख से अधिक वाहन गुज...
Gangster गैंगस्टर काला जठेड़ी बना बाप: लेडी डॉन अनुराधा ने दिया जुड़वा बेटियों को जन्म, फैमिली संग पहला फोटो वायरल
Gurugram News

Gangster गैंगस्टर काला जठेड़ी बना बाप: लेडी डॉन अनुराधा ने दिया जुड़वा बेटियों को जन्म, फैमिली संग पहला फोटो वायरल

Gangster : हरियाणा और दिल्ली-NCR के अपराध जगत में कभी खौफ का पर्याय रहे Gangster संदीप उर्फ काला जठेड़ी और उसकी पत्नी ‘लेडी डॉन’ अनुराधा चौधरी उर्फ मैडम मिंज के घर किलकारियां गूंजी हैं। अनुराधा ने गुरुग्राम के एमजी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया है। इस मौके पर करीब 5 साल से जेल की सलाखों के पीछे बंद Gangster काला जठेड़ी अपनी नवजात बेटियों को देखने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल पहुंचा, जहां से इस कुख्यात जोड़े की पहली पारिवारिक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। IVF तकनीक से बनीं मां, सीजेरियन डिलीवरी से हुआ जन्म 38 वर्षीय अनुराधा चौधरी ने इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) तकनीक के जरिए इन जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया है। करीब एक साल पहले अदालत की अनुमति के बाद जेल परिसर में ही चिकित्सा विशेषज्ञों की देखरेख में Gangster काला जठेड़ी का स्पर्म सैंपल लेकर यह प...
Gurugram News

Fake Currency : 34 लाख के पैकेज वाला IT इंजीनियर छाप रहा था नकली नोट, रंगे हाथों गिरफ्तार

Fake Currency : कहते हैं कि लालच की कोई सीमा नहीं होती, और जब यह लालच किसी उच्च शिक्षित और मोटी सैलरी पाने वाले युवा को अपनी गिरफ्त में ले ले, तो अंजाम सलाखें ही होता है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला औद्योगिक नगरी फरीदाबाद से सामने आया है, जहां सूरजकुंड थाना पुलिस ने एक आलीशान होटल में चल रहे नकली नोट (Fake Currency ) छापने के खेल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में नोएडा की एक प्रतिष्ठित आईटी कंपनी में काम करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनायक झा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सालाना पैकेज 34 लाख, फिर भी चुना अपराध का रास्ता : Fake Currency  पकड़ा गया आरोपी विनायक झा फरीदाबाद के सेक्टर-17 (मकान नंबर 1039) का रहने वाला है। वह बेहद संभ्रांत और शिक्षित परिवार से ताल्लुक रखता है। उसके पिता अभिनव जीत झा और मां दोनों ही सरकारी विभागों में ऊंचे पदों पर कार्यरत हैं। खुद विनायक ने बेंगलुरु...
Gurugram News

Stuntman Arrest : रील बनाने का भूत उतरा, गुरुग्राम पुलिस ने तोड़ी स्टंटबाजों की अकड़, कान पकड़कर रगड़ा नाक

Stuntman Arrest : साइबर सिटी गुरुग्राम की सड़कों पर रील बनाने और सोशल मीडिया पर चमकने के चक्कर में अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले स्टंटबाजों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। एमजी रोड (MG Road) पर चलती बोलेरो कार के बोनट पर बैठकर खतरनाक स्टंट करने और ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों (Stuntman Arrest) को दबोच लिया है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई के बाद सड़क पर हुड़दंग काटने वाले इन स्टंटबाजों की सारी हेकड़ी धरी की धरी रह गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जानलेवा स्टंट का वीडियो : Stuntman Arrest मामला तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता था कि एक की बोलेरो गाड़ी के बोनट पर एक युवक बैठा हुआ है और कार चालक बेहद लापरवाही, तेज गति और खतरनाक तरीके से वाहन को दौ...