Gurugram News

Gurugram News

Monsoon में गुरुग्राम के Water Logging से बचाने के लिए अधिकारियों की भागदौड़, बारिश के दौरान होगी ‘जलपरीक्षा’

Monsoon : मॉनसून से पहले गुरुग्राम में व्यवस्थाओं को लेकर गुरुग्राम नगर निगम ने पूरी तरह अपनी कमर कस ली है । नगर निगम के अधिकारियों की पूरी कोशिश है कि इस साल मॉनसून के दौरान गुरुग्राम को किसी तरह जलभराव से बचाया जाए इसको लेकर अब गुरुग्राम नगर निगम के अधिकारी लगातार जलभराव वाले संभावित इलाकों के दौरे कर रहे हैं । कर्मचारियों को काम पर लगाकर लगातार सीवर और नालों की सफाई करा रहे हैं लेकिन क्या अधिकारियों की ये भागदौड़ इस साल गुरुग्राम को जलभराव से बचा पाएगी इस बात का पता तो बारिश होने के बाद ही पता चलेगा । नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में शुक्रवार को नगर निगम के अतिरिक्त निगमायुक्त एवं संयुक्त आयुक्त अपने-अपने क्षेत्रों में निरीक्षण के लिए पहुंचे। अधिकारियों ने सफाई व्यवस्था, कचरा उठान, गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स (जीवीपी) की स्थिति, मानसून तैया...
Monsoon Alert : दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश से होगी मॉनसून की एंट्री, IMD का नया अलर्ट जारी
Gurugram News

Monsoon Alert : दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश से होगी मॉनसून की एंट्री, IMD का नया अलर्ट जारी

Monsoon Alert : दिल्ली एनसीआर के लोगों को अब भीषण गर्मी की मार नहीं झेलनी पड़ेगी क्योंकि मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी कर एक खुशखबरी शेयर की है । जिसके मुताबिक अगले तीन दिन दिल्ली एनसीआर गुरुग्राम और हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश होगी । IMD ने दिल्ली से सटे हुए इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है । हालांकि ये बारिश 5 जुलाई से शुरु होगी लेकिन उससे पहले दिल्ली एनसीआर के आसमान में बादल छाए रहेंगे और मॉनसून की जबरदस्त एंट्री होगी । भारी बारिश के साथ होगी मॉनसून की एंट्री मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून ने उत्तर भारत के कई राज्यों में दस्तक दे दी है । जिसमें दिल्ली, हरियाणा और पंजाब शामिल हैं । आईएमडी ने नया अलर्ट जारी कर बता दिया है कि दिल्ली एनसीआर में मॉनसून की जोरदार एंट्री होने वाली है । मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी कि...
Gurugram News

Panchang and Rashifal 03 जुलाई 2026, शुक्रवार: आषाढ़ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, जानिए आज का सटीक ज्योतिषीय उपाय

Panchang and Rashifal : आज 03 जुलाई 2026, शुक्रवार है। हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार, आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और सुख-समृद्धि के लिए विशेष माना जाता है। आज का पंचांग इस प्रकार है: आज का विस्तृत पंचांग (Panchang and Rashifal) सूर्य और चंद्र गणनाएँ सूर्योदय: सुबह 05:28 बजे सूर्यास्त: शाम 07:23 बजे चन्द्रोदय: रात 09:34 बजे चन्द्रास्त: सुबह 08:12 बजे (04 जुलाई) चंद्र राशि: मकर राशि (दिन-रात) सूर्य राशि: मिथुन राशि अयन: दक्षिणायन ऋतु: वर्षा ऋतु तिथि, नक्षत्र और योग (Panchang and Rashifal) तिथि: तृतीया (शाम 05:14 बजे तक, इसके बाद चतुर्थी तिथि प्रारंभ) नक्षत्र: श्रवण नक्षत्र (शाम 04:02 बजे तक, इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र) योग: प्रीति योग (शाम 06:45 बजे तक, इसके बाद आयुष्मान योग) करण: वणिज (शाम 05:14 बजे तक), इसके बाद विष्ट...
Gurugram News

Air Taxi : दिल्ली-NCR के आसमान में दिखेंगी एयर टैक्सियां, ऊंची इमारतों की छतों पर उतरने का मास्टरप्लान तैयार!

Air Taxi : दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में रहने वालों के लिए आने वाले कुछ साल बेहद रोमांचक होने वाले हैं। आने वाले समय में आपको सड़कों पर रेंगते ट्रैफिक के बीच आसमान में उड़ती हुई टैक्सियां (Air Taxi) दिखाई देंगी। बदलते वक्त की जरूरतों और एडवांस टेक्नोलॉजी को ध्यान में रखते हुए, एनसीआर प्लानिंग बोर्ड (NCR Planning Board) ने शहरी यातायात की सूरत बदलने के लिए एक बेहद दूरदर्शी और महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है। इस प्लान के तहत अब ऊंची इमारतों की छतों का इस्तेमाल ‘एयर टैक्सी’ (Air Taxi) उतारने के लिए किया जाएगा। रेलवे स्टेशनों और मेट्रो हब की छतों पर बनेंगे ‘वर्टीपोर्ट’ इस पूरी योजना के तहत एयर टैक्सियों के सुरक्षित टेक-ऑफ और लैंडिंग के लिए विशेष प्रकार के स्टेशन बनाए जाएंगे, जिन्हें ‘वर्टीपोर्ट’ (Vertiport) कहा जाएगा। ये वर्टीपोर्ट दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों, बड़े बस अड्डों और म...
Gurugram News

Data Scientist ने मानसिक शांति के लिए गुरुग्राम में 32 लाख के पैकेज वाली नौकरी ठुकराई, वीडियो वायरल

Data Scientist : आज के समय में जहां ज्यादातर युवा बेहतर सैलरी के लिए शहर बदलने को तैयार रहते हैं, वहीं IIT रुड़की से पढ़ाई कर चुकी डेटा साइंटिस्ट स्नेहा प्रिया ने एक ऐसा फैसला लिया जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी। स्नेहा ने गुरुग्राम में मिलने वाली 32 लाख रुपये सालाना (₹32 LPA) की नौकरी का ऑफर ठुकरा दिया और कम वेतन पर भी बेंगलुरु में ही रहने का फैसला किया। उनका कहना है कि मानसिक शांति, सुरक्षा और जीवन की गुणवत्ता उनके लिए बड़ी सैलरी से ज्यादा महत्वपूर्ण है। इंस्टाग्राम पोस्ट हुई वायरल स्नेहा प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें बेंगलुरु के आसमान में दो इंद्रधनुष दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि जिस दिन उन्हें गुरुग्राम जाकर अपनी नई नौकरी शुरू करनी थी, उसी दिन उन्होंने बेंगलुरु में रुकने का फैसला कर लिया।   View this post on Instagram ...
Gurugram News

पुलिसवाले गए वॉशरूम, फिल्मी स्टाइल में ‘धोखाधड़ी’ के उस्ताद बाप-बेटा Police Custody से सरकारी गाड़ी लेकर फरार

Police Custody : इसे कहते हैं ‘गुरु गुड़ और चेला शक्कर’, लेकिन यहाँ तो बाप और बेटा दोनों ही उस्ताद निकले! मध्य प्रदेश से जालसाजी के आरोपियों को दबोचकर सीना चौड़ा कर लौट रही गुरुग्राम पुलिस के साथ रास्ते में वो ‘खेला’ हो गया, जिसकी कल्पना शायद किसी ने सपने में भी नहीं की होगी। खाकी वर्दी को ऐसा गदर चकमा मिला कि अब पूरी पुलिस फोर्स जंगल-जंगल खाक छानने को मजबूर है। वॉशरूम गए पुलिसवाले, ड्राइविंग सीट पर आ गए ‘जालसाज’ : Police Custody कहानी शुरू होती है बुधवार की शाम, मंदसौर जिले के गरोठ चौकड़ी स्थित नायरा पेट्रोल पंप से। गुरुग्राम पुलिस की एक टीम धोखाधड़ी के आरोपी युवक और उसके पिता को धार जिले के पीथमपुर से गिरफ्तार कर Police Custody सड़क मार्ग से वापस ला रही थी। सफर लंबा था, तो गाड़ी में ईंधन भरवाने और जरा ‘हल्का’ होने के लिए पुलिस टीम पेट्रोल पंप पर रुकी। बस, यही पुलिसकर्मियों से सबसे बड़ी च...
Gurugram News

Drunk Driving: गुरुग्राम की सड़कों पर पैग लगाकर गाड़ी दौड़ाने वाले ‘बेवड़ों’ का कटा चालान, लाइसेंस भी सस्पेंड

Drunk Driving : साइबर सिटी गुरुग्राम की सड़कों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने और रफ्तार का शौक पालने वाले (Drunk Driving) वाहन चालकों के खिलाफ गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने अब तक का सबसे बड़ा हंटर चलाया है। जून 2026 के पूरे महीने चले एक विशेष और कड़े अभियान के दौरान पुलिस ने नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले शराबी चालकों को सबक सिखाते हुए रिकॉर्ड तोड़ कार्रवाई की है। पुलिस की इस ताबड़तोड़ चेकिंग से पूरे शहर के वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। डीसीपी ट्रैफिक के निर्देश पर बनीं स्पेशल टीमें यातायात को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रतीक गहलोत (IPS) ने खुद इस अभियान की कमान संभाली। उनके कड़े दिशा-निर्देशों पर अमल करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त यातायात मुख्यालय/हाईवे सत्यपाल यादव (HPS) की देखरेख में ट्रैफिक पुलिस की कई विशेष टीमों का गठन किया गया। इन टीमों को शहर के उन प्...
Gurugram News

Girlfriend Murder : प्यार, धोखा और खौफ़नाक अंत ! शादीशुदा होने का राज़ खुला तो प्रेमी ने प्रेमिका को जिंदा जला दिया

Girlfriend Murder : गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक प्रेमी ने अपनी ही लिव इन पार्टनर को जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया । घटना 19 जून की है लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान पीडिता और उसकी मां ने डर के मारे पुलिस को कोई भी शिकायत देने से इंकार कर दिया लेकिन 27 जून को युवती को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई जिसके बाद मृतका के भाई ने गुरुग्राम पुलिस को शिकायत दी जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया । डर के चलते नहीं दी शिकायत जानकारी के अनुसार 19 जून को पुलिस थाना सेक्टर-9A, गुरुग्राम की पुलिस टीम को आर्टिमिस अस्पताल, गुरुग्राम से एक सूचना आग में युवती के झुलसने के कारण अस्पताल में भर्ती होने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई। पुलिस टीम को यह भी सूचना मिली कि पीड़िता को प्राथमिक उपचार के बाद सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया गया है। प...
Gurugram News

Special Task Force : गुरुग्राम में रील्स बनाने से पहले पढ़ लें ये ख़बर, पुलिस ने ‘रीलबाज़ों’ को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम बनाई

Special Task Force : गुरुग्राम की सड़कों पर स्टंटबाज़ी कर लोगों की जिंदगियों को खतरे में डालने वालें लोगों पर लगाम लगाने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने कमर कस ली है । अब ऐसे रीलबाज़ों को पकड़ने और उन्हें सबक सिखाने के लिए गुरुग्राम पुलिस द्वारा स्पेशल एन्फोर्समेंट टास्क फोर्स का गठन किया गया है । जो स्पेशली इसी तरह के मामलों में एक्शन लेगी । गुरुग्राम में रोड रेज, खतरनाक व लापरवाह वाहन चलाने, स्टंट ड्राइविंग, ओवर स्पीडिंग, सोशल मीडिया पर रील/वीडियो बनाने के लिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने, रॉन्ग साइड वाहन चलाने, मॉडिफाइड वाहनों से सार्वजनिक उपद्रव फैलाने तथा अन्य जानलेवा यातायात उल्लंघनों की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (यातायात), गुरुग्राम के पर्यवेक्षण में 02 विशेष ट्रैफिक एनफोर्समेंट टास्क फोर्स टीमें गठित की गई हैं। गठित की गई विशेष टॉस्क फोर्स का मुख्य उद्देश्य रोड...
गुरुग्राम के कई इलाकों में Section 163 लागू, दुकानें बंद करने का भी आदेश जारी, दो दिनों तक जारी रहेगी रोक, जानें पूरी डिटेल
Gurugram News

गुरुग्राम के कई इलाकों में Section 163 लागू, दुकानें बंद करने का भी आदेश जारी, दो दिनों तक जारी रहेगी रोक, जानें पूरी डिटेल

Section 163 : गुरुग्राम में दो दिन सेक्शन 163 लागू की जा रही है । इस धारा के लागू होने के बाद निर्धारित जगहों पर चार या चार से ज्यादा लोग हथियारों के साथ इक्कट्ठे नहीं हो सकेंगे । गुरुग्राम जिले के डीसी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत इन आदेशों को लागू कर दिया है । हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET-2025) के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए गुरुग्राम जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला मजिस्ट्रेट एवं उपायुक्त उत्तम सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 163 के तहत 4 जुलाई से 5 जुलाई 2026 तक प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं । जारी आदेश के अनुसार, परीक्षा केंद्रों और स्ट्रॉन्ग रूम के 500 मीटर के दायरे में चार या उससे अधिक व्यक्तियों के हथियारों के साथ एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बना...