DLF में अब निकला ‘छोटा बुलडोज़र’ स्टिल्ट प्लस 4 बिल्डिंगों में तोड़फोड़ शुरु, अगला नंबर कहीं आपका तो नहीं ?
DLF : गुरुग्राम के डीएलएफ फेस 3 इलाके में एक बार फिर से बुलडोज़र कार्रवाई शुरु कर दी गई है । डीएलएफ इलाके में स्टिल्ट प्लस 4 इमारतों के अंदर किए गए अवैध निर्माणों को तोड़ने के लिए डीटीपी विभाग ने अब अपना छोटा पीला पंजा चलाना शुरु कर दिया है । शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी छोटे पीले पंजे ने कई इमारतों के अंदर किए गए अवैध निर्माणो को तोड़ा ।
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन (डीटीपीई) गुरुग्राम द्वारा शनिवार को डीएलएफ फेज-3 के एस ब्लॉक में रेस्टोरेशन एवं सीलिंग अभियान दूसरे दिन भी लगातार जारी रखा गया। डीटीपीई अमित माधोलिया के नेतृत्व में पुलिस बल एवं जिला प्रशासन की मौजूदगी में टीम ने स्टिल्ट पार्किंग में किए गए अवैध निर्माणों, अवैध सर्वेंट क्वार्टर, गार्ड रूम तथा स्वीकृत भवन योजना के विपरीत किए गए निर्माणों...


