Gurugram News

Gurugram News

Manesar Nagar Nigam का दिल्ली जयपुर हाइवे पर बड़ा एक्शन, चार KM लंबी सड़क पर बने अवैध कब्जों को हटाया

Manesar Nagar Nigam : मानेसर नगर निगम की टीम ने बुधवार को सरकारी जमीनों पर अवैध निर्माण करने वालों पर बड़ा एक्शन लिया है । Delhi Jaipur Highway पर IMT मानेसर चौक से लेकर पंचगांव चौक तक लगभग 2-2 किलोमीटर तक लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को पूरी तरह हटा दिया गया । नगर निगम मानेसर ने सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 48 की सर्विस लेन पर व्यापक अभियान चलाया । आईएमटी चौक से लेकर पंचगांव चौक की तरफ हाईवे के दोनों ओर 2-2 किलोमीटर तक यह कार्रवाई की गई । करीब 4 किलोमीटर में बने दो दर्जन से ज्यादा अस्थायी और स्थायी अवैध निर्माणों को ध्वस्त करते हुए सर्विस लेन को अतिक्रमण मुक्त करवाया । आर.एस. बाठ की अगुवाई में हुआ एक्शन यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट जीएमडीए के डीटीपी आर एस बाठ के नेतृत्व में की गई। इस दौरान नगर निगम मानेस...
Gurugram News

Gurugram के DLF में सील होंगे सभी PG-Guest House, DTP ने 30 जून तक का दिया अल्टीमेटम, जल्द करें खाली

PG-Guest House : गुरुग्राम के डीएलएफ फेस 1 से फेस 5 में बने पीजी, गेस्ट हाउस, होटल और होस्टल में रहने वाले किराएदारों के लिए डीटीपी विभाग ने अल्टीमेटम जारी कर दिया है । डीटीपी विभाग ने इन इलाकों में रहने वाले किराएदारों को 30 जून तक सभी कमरे खाली करने का निर्देश जारी कर दिया है । 30 जून के बाद सभी पीजी, गेस्ट हाउस, होटल और होस्टल्स को सील कर दिया जाएगा, किसी भी नुकसान के लिए खुद किराएदार जिम्मेदार होंगे । गुरुग्राम DTPE ने रिहायशी प्लॉटों में अवैध रूप से संचालित किए जा रहे पेइंग गेस्ट (PG), गेस्ट हाउस, होटल, हॉस्टल, को-लिविंग सुविधाओं और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर सार्वजनिक सूचना जारी की है । जिला प्रशासन ने ऐसे परिसरों में रहने वाले सभी लोगों से 30 जून 2026 तक वैकल्पिक आवास की व्यवस्था करने की सलाह दी है, ताकि आगामी सीलिंग कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना प...
Gurugram News

मॉनसून खत्म होते ही Haryana में बनाई जाएंगी 115 Model Roads, आदेश जारी

Model Roads : हरियाणा वासियों के बड़ी खबर सामने आ रही है । मॉनसून और बारिश का मौसम खत्म होते ही हरियाणा के 22 जिलों में 115 सड़कों को मॉडल रोड़ के रुप में विकसित किया जाएगा । इसको लेकर लोक निर्माण मंत्री ने आदेश जारी कर दिए हैं । हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बरसात के मौसम के दौरान सभी प्रशासनिक, तकनीकी और वित्तीय औपचारिकताएं हर हाल में पूरी कर ली जाएं, ताकि मौसम अनुकूल होते ही सड़क निर्माण एवं सुधार कार्यों को तेजी से शुरू किया जा सके। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा लोकनिर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप राज्य के सभी 22 जिलों में विकसित की जाने वाली मॉडल रोड प...
Gurugram News

बदल गए Property Registry के नियम ! अब ऑनलाइन रजिस्ट्री के साथ साथ होगा ये काम, नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर

Property Registry : हरियाणा सरकार ने राज्य में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री के नियमों में बदलाव कर दिया है । अब आपको अपनी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री के बाद तहसीलों के या पटवारियों के दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और डिजिटल प्रशासन की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ऑटो म्यूटेशन प्रणाली एवं पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0 का शुभारंभ कर दिया है। अब हरियाणा में इंतकाल के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। इतना ही नहीं, घर बैठे ही इंतकाल को डाउनलोड भी किया जा सकेगा। हरियाणा निवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रिमोट का बटन दबाकर इन परियोजनाओं का आगाज किया। इस दौरान राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल, जनस्वास्थ्य आभियांत्रिकी एवं लोकनिर्माण मंत्री रणबीर गंगवा, विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव व एफसीआर ड...
Gurugram News

Sector 56 To Panchgaon Metro रुट की डीपीआर तैयार, 35 KM में बनेंगे 28 स्टेशन, सफर होगा और आसान

Sector 56 To Panchgaon Metro : ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो रुट प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है ऐसे में गुरुग्रामवासियों के लिए एक और खुशखबरी वाली जानकारी सामने आई है । जल्द ही सेक्टर 56 रैपिड मेट्रो स्टेशन से पंचगांव चौक तक मेट्रो रुट योजना पर भी काम शुरु हो गया है । इसको लेकर सरकार के पास मंज़ूरी के लिए रिपोर्ट तैयार कर भेजी जाएगी । ये जानकारी हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की 65वीं बैठक में सामने आई है । सेक्टर 56 से पंचगांव तक दौड़ेगी मेट्रो बैठक में मेट्रो विस्तार की एक डीपीआर पेश की गई है जिसमें जानकारी दी गई है कि गुरुग्राम के सेक्टर 56 रैपिड मेट्रो स्टेशन से पंचगांव चौक तक मेट्रो विस्तार किया जाएगा । 35.25 किलोमीटर लंबेर इस रुट पर कुल 28 मेट्रो स्टेशन होने वाले हैं । हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की 65वीं बैठक में ये डीपीआर पेश की गई है । जल्द ही इस डीपीआर को हरियाणा सरकार क...
Gurugram News

Traffic Advisory: गुरुग्राम वाले ध्यान दें! सुखराली यू-टर्न बंद, घर से निकलने से पहले देख लें पुलिस की ये नई एडवाइजरी

Traffic Advisory : अगर आप दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे (NH-48) या एमडीआई (MDI) चौक के रास्ते सुखराली, कटारिया चौक या गुरुग्राम-महरौली रोड की तरफ सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। एमडीआई चौक पर नगर निगम द्वारा शुरू किए जा रहे सीवर लाइन के बड़े निर्माण कार्य के चलते इस रूट को अगले 25 दिनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने (Traffic Advisory) विस्तृत एडवाइजरी जारी की है, जो 23 जून से आगामी 20 जुलाई तक प्रभावी रहेगी। Traffic Advisory : फ्लाइओवर के नीचे बंद रहेगा सुखराली मार्ग नगर निगम द्वारा एमडीआई चौक फ्लाईओवर के ठीक नीचे सुखराली की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर सीवर लाइन डालने का काम किया जा रहा है। खुदाई और निर्माण कार्य के दौरान किसी भी प्रकार के हादसे से बचने और काम को गति देने के लिए पुलिस ने इस पूरे हिस्से को ब्लॉ...
Gurugram News

High Voltage Drama : MG रोड पर आधी रात को हंगामा, बैरियर तोड़कर ड्रेनेज के गड्ढे में कूदी तेज रफ्तार बोलेरो

High Voltage Drama : साइबर सिटी के व्यस्त एमजी रोड स्थित सहारा मॉल में मंगलवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक निजी सुरक्षा कंपनी के नशे में धुत ड्राइवर ने (High Voltage Drama) जमकर उत्पात मचाया। पार्किंग शुल्क देने से बचने के चक्कर में आरोपी ड्राइवर ने न केवल सुरक्षाकर्मियों से हाथापाई की, बल्कि तेज रफ्तार बोलेरो से निकास द्वार का बैरियर तोड़ते हुए गाड़ी को सड़क किनारे ड्रेनेज लाइन के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में उतार दिया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। फिल्म शो खत्म होते ही शुरू हुआ बवाल चश्मदीदों के मुताबिक, घटना मंगलवार रात करीब 12 बजे की है। मॉल के सिनेमाहॉल में ‘कॉकटेल-2’ फिल्म का शो खत्म होने के बाद लोग बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान एक प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी की बोलेरो गाड़ी का चालक नशे की हालत में बाहर निकलने लगा। निका...
Gurugram News

Rashifal and Panchang 24 जून 2026 बुधवार: ज्येष्ठ शुक्ल नवमी पर बन रहा है विशेष संयोग, जानें किस राशि का चमकेगा भाग्य

Rashifal and Panchang : पंचांग: बुधवार, 24 जून 2026 विक्रम संवत: 2083 माह: ज्येष्ठ (पूर्णिमान्त) पक्ष: शुक्ल पक्ष तिथि: नवमी (दोपहर तक, इसके बाद दशमी) वार: बुधवार नक्षत्र: हस्त योग: वरीयान करण: कौलव सूर्योदय: सुबह 05:24 बजे सूर्यास्त: शाम 07:22 बजे राहुकाल: दोपहर 12:23 बजे से 02:08 बजे तक (इस दौरान शुभ कार्य वर्जित हैं) दैनिक राशिफल (24 जून 2026) Rashifal and Panchang मेष (Aries) आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। वाणी पर नियंत्रण रखें। वृषभ (Taurus) मानसिक शांति का अनुभव होगा। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। व्यापार में लाभ के योग हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मिथुन (Gemini) बुधवार का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। नौकरीपेशा लोग...
Gurugram News

NCR में EV-CNG पर हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, नए वाहन पर 100% टैक्स छूट, रजिस्ट्रेशन पर भी मिलेगा फायदा

NCR : हरियाणा सरकार ने एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की बैठक में हुए फैसलों को धरातल पर उतारना शुरु कर दिया है । सोमवार को हुई हरियाणा की कैबिनेट की बैठक में प्रदूषण को लेकर एनसीआर के जिलों के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है । अब हरियाणा सरकार उन लोगों को टैक्स में 100 फीसदी तक छूट देगी जो BS VI वाहन या EV-CNG बस और ट्रक खरीदेंगे । ये छूट अगले दस सालों तक लागू रहेगी । EV-CNG बस ट्रक खरीदने वालों को होगा फायदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड (NCRPB) की सहायता योजना के तहत राज्य के एनसीआर जिलों में पुराने ट्रकों एवं बसों (बीएस-IV अथवा उससे पूर्व उत्सर्जन मानकों वाले) के प्रतिस्थापन पर मोटर वाहन कर में छूट प्रदान करने को मंजूरी दी गई । ट्रकों एवं बसों के लिए पात्र लाभार्थियों को नए बीएस-VI अथवा उससे कड़े उत्सर्जन मा...
Gurugram News

Route Alert : सावधान! अगले एक महीने के लिए गुरुग्राम का यह रूट रहेगा बंद, इन रास्तों का करें इस्तेमाल

Route Alert : दिल्ली-एनसीआर और गुरुग्राम के वाहन चालकों के लिए एक जरूरी ट्रैफिक अपडेट (Route Alert) है। गुरुग्राम के हरसरू गांव में नगर निगम द्वारा सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया जा रहा है। इसके चलते 22 जून से लेकर 25 जुलाई (कुल 33 दिन) तक इस मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने और लोगों को जाम की स्थिति से बचाने के लिए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने भारी वाहनों के लिए दो नए और वैकल्पिक रूट (डायवर्जन) जारी किए हैं। यातायात पुलिस द्वारा जारी किया गया नया रूट प्लान: Route Alert सड़क निर्माण के दौरान पटौदी और द्वारका एक्सप्रेसवे के बीच चलने वाले भारी वाहनों को नीचे दिए गए वैकल्पिक रास्तों का पालन करना होगा: Route Alert 1: पटौदी से द्वारका एक्सप्रेसवे आने वाले वाहनों के लिए: जो भारी वाहन पटौदी से गाडौली, गुरुग्राम या द्वारका ...