Transgender : रेलवे पुलिस ने पकड़े 125 नकली किन्नर, पढ़े-लिखे इंटर पास युवक नकली किन्नर बन ट्रेनों में मांगते थे पैसा

Transgender : रेल यात्रियों से अवैध वसूली की शिकायतों के बाद जबलपुर आरपीएफ (RPF) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। आरपीएफ की टीम ने ट्रेनों में छापामार कर तीन ऐसे ‘नकली’ किन्नरों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने पैसे कमाने के लालच में सर्जरी करवाकर किन्नर का वेश धारण किया था।

पड़े-लिखे युवक बन रहे थे ‘किन्नर’ (Transgender)

आरपीएफ की पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे वास्तव में युवक हैं। उन्होंने केवल रुपयों की अवैध कमाई के लिए किन्नर का वेश अपनाया था। इनमें से कुछ ने सर्जरी भी करवाई है। ये नकली किन्नर ट्रेनों में यात्रियों से 10 रुपये से लेकर 100 रुपये तक की वसूली किया करते थे। आरपीएफ के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों में से कुछ उच्च शिक्षित भी हैं और उन्होंने ‘इंटरमीडिएट’ (12वीं) तक की पढ़ाई की है। यदि कोई यात्री नकद पैसे देने से मना करता था, तो ये लोग फोन के जरिए ‘क्यूआर कोड’ (QR Code) दिखाकर भी डिजिटल पेमेंट की मांग करते थे।


6 महीने में 130 Transgender पर कार्रवाई

आरपीएफ थाना प्रभारी राजीव खरब ने बताया कि ये कार्रवाई यात्रियों की लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर की गई है। उन्होंने जानकारी दी कि जबलपुर आरपीएफ की टीम पिछले 6 महीनों में ऐसे 120 से 130 नकली किन्नरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर चुकी है। उन्होंने बताया कि ये लोग कटनी और अन्य क्षेत्रों में किराये का कमरा लेकर रहते हैं और ट्रेनों में घुसकर यात्रियों को परेशान करते हैं।


Transgender
के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

आरपीएफ थाना प्रभारी राजीव खरब ने बताया कि इस तरह के अपराधों को रोकने के लिए प्रशासन सख्त है। हालांकि, ये मामले जमानती होते हैं, इसलिए कानूनी कार्रवाई के बाद इन्हें जमानत पर छोड़ दिया जाता है, लेकिन आरपीएफ का यह अभियान लगातार जारी है। जबलपुर के अलावा मंडल के अन्य थानों, जैसे- पिपरिया, कटनी और सतना में भी ऐसी कार्रवाई की जा रही है। यात्रियों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे तुरंत ‘रेल मदद’ (139) पर संपर्क करें, जहाँ उनकी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाती है।

The post Transgender : रेलवे पुलिस ने पकड़े 125 नकली किन्नर, पढ़े-लिखे इंटर पास युवक नकली किन्नर बन ट्रेनों में मांगते थे पैसा appeared first on Gurugram News Network.