AC Bus : गुरुग्राम में जल्द ही 500 नई एयरकंडीशंड ई बसें चलाई जाएंगी । इसको लेकर जीएमसीबीएल ने गुरुग्राम नगर निगम से डिमांड की है कि गुरुग्राम में 500 नई ई बसे दिलवाई जाएं । गुरुग्राम नगर निगम ने आवास एवं शहरी मंत्रालय से शहरी विकास फंड के जरिए नई बसें उपलब्ध कराने का आग्रह किया है ।
1500 बसों की जरुरत चल रहीं मात्र 100 बसें
गुरुग्राम में फिलहाल यात्रियों की संख्या के हिसाब से 1500 बसों की आवश्यकता है लेकिन पिछले कई सालों से केवल 100 ही सिटी बसें संचालित की जा रही है । पिछले कई सालों से गुरुग्राम में बसों की संख्या बढाने पर विचार ही किया जा रहा है लेकिन नई बसें नहीं आ पा रही है ।
गुरुग्राम महानगर सिटी बस लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्वजीत चौधरी ने गुरुग्राम नगर निगम के कमिश्नर से आग्रह किया है कि शहरी एवं आवास मंत्रालय से 500 नई ई बसें दिलवाई जाएं ।
बनाएं जाएंगे नए बस डिपो
GMCBL की तरफ से तैयार किए गए प्रस्ताव में इन 500 बसों के लिए गुरुग्राम के स्कटर 52-53, 65, 103, 112 और मानेसर में बस डिपो बनाए जाएंगे । सेक्टर 52-53 में मौजूदा बस डिपो को ई बस डिपो में बदला जाएगा । इसके अलावा सेक्टर 65 में ई बस डिपो के निर्माण के लिए HSVP से जमीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया जा चुका है ।
नए चार्जिंग स्टेशन भी बनेंगे
ई बसें आने के बाद गुरुग्राम में नए चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे ताकि बसों को चार्ज किया जा सके । सेक्टर 10 के बस डिपो में पहले से ही ई बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन लगाने का काम चल रहा है । गुरुग्राम में 25 नए चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने का प्लान है । इनके जरिए 100 ई बसों को चार्ज किया जा सकता है । जून महीने में 50 और जुलाई महीने में भी 50 नई ई बसें आने की उम्मीद है ।
The post AC Bus : गुरुग्राम के लिए 500 ई बसों की डिमांड, आसान होगा सफर ! अगले महीने से बसें आना होंगी शुरु appeared first on Gurugram News Network.
