CNG Price Hike : देश में पेट्रोल डीज़ल महंगे होने के बाद अब CNG भी महंगी हो गई है । CNG के दामों में हुई बढ़ोतरी ने महंगाई में तड़का लगाने का काम किया है । आज से देश में CNG के दामों में 2 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है । 15 मई के बाद चौथी बार सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी हुई है ।
11 दिनों में 6 रुपए बढ़ी CNG
पिछले 11 दिनों से Petrol Diesel Price में भी लगभग 8 रुपए की बढ़ोतरी हुई है तो अब सीएनजी भी पीछे नहीं है । पिछले 11 दिनों में सीएनजी के दामों में लगभग 6 रुपए प्रति किलो का इजाफा हुआ है । 15 मई को 2 रुपए, 18 मई को 1 रुपए, 23 मई को 1 रुपए और आज 26 मई को 2 रुपए महंगी हुई है CNG ।
CNG के दामों में होने वाली इस बढ़ोतरी से कमर्शियल वाहनों पर ज्यादा बोझ पड़ेगा । टैक्सी, ऑटो और बसों का किराया बढ़ सकता है जिसके बाद आम आदमी की जेब भी ढीली होगी । Delhi NCR में हुई इस बढ़ोतरी से आम आदमी के लिए मुसीबत खड़ी हो जाएगी । इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में CNG के दाम 83.09 रुपए प्रति किलो हो गई है ।
पेट्रोल डीज़ल भी हो चुका है मंहगा
पेट्रोल डीज़ल भी लगातार महंगा होता जा रहा है हालांकि आज पेट्रोल डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है । 15 मई को पेट्रोल डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए इजाफा किया गया था जिसके बाद 18 मई को 1 रुपए, 23 मई को 1 रुपए और 25 मई को ढाई रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई थी । राहत की बात ये है कि सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आई है जिसके बाद भारतीय सेंसेक्स बाजार में अच्छा खासा उछाल देखा गया है ।
The post CNG Price Hike : पेट्रोल डीज़ल के बाद अब CNG का झटका, सीएनजी भी हुई महंगी, आज बढ़ गए दाम ! appeared first on Gurugram News Network.
