Love Jihad गुरुग्राम में फिर गरमाया ‘लव जिहाद’ का मुद्दा; शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और जबरन मतांतरण का आरोप

Love Jihad : दिल्ली-एनसीआर के गुरुग्राम में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक मुस्लिम युवक पर 30 वर्षीय हिंदू महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और धोखे से उसका मतांतरण (धर्म परिवर्तन) कराने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर गुरुग्राम के सेक्टर-5 थाना पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

वर्षों से पीछा करने और बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप : Love Jihad

पुलिस को दी गई शिकायत में अशोक विहार निवासी पीड़िता ने बताया कि आरोपी दानिश उसे पिछले कई सालों से परेशान कर रहा था। शिकायत के अनुसार, यह सिलसिला तब शुरू हुआ था जब पीड़िता की उम्र करीब 13-14 वर्ष थी। उस दौरान परिजनों द्वारा डांटने और विरोध करने पर आरोपी कुछ समय के लिए गायब हो गया था।

पीड़िता का आरोप है कि जब वह उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली गईं, तो आरोपी दानिश ने दोबारा उनका पीछा करना शुरू कर दिया और उन्हें अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद साल 2021 में वह पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया, जहां उसने शादी का झांसा देकर कथित तौर पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।


आपत्तिजनक तस्वीरें और ब्लैकमेलिंग का खेल : Love Jihad

शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने पीड़िता की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए थे। इन तस्वीरों के आधार पर वह पीड़िता को लगातार ब्लैकमेल करने लगा और किसी को भी इस बारे में बताने पर तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा।


कोर्ट में धोखे से कराया मतांतरण : Love Jihad

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि साल 2021 में ही आरोपी उन्हें दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट लेकर गया था। आरोप है कि वहां आरोपी ने पीड़िता को बिना जानकारी दिए उर्दू में लिखे कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवा लिए। बाद में पीड़िता को पता चला कि जिन कागजातों पर उनसे दस्तखत कराए गए थे, वे दरअसल धर्म परिवर्तन और निकाह (शादी) के दस्तावेज थे। पीड़िता का कहना है कि उस समय वह अत्यधिक मानसिक दबाव में थीं, जिसके कारण उनकी सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित हो गई थी।


घर लौटने पर हुआ अहसास, पुलिस जांच में जुटी : Love Jihad

घटना के बाद साल 2022 में जब पीड़िता अपने घर वापस लौटीं, तब उन्हें अपने साथ हुए इस धोखे और गलत कृत्य का अहसास हुआ। इसके बाद भी आरोपी द्वारा लगातार पुरानी तस्वीरों के नाम पर डराया और धमकाया जाता रहा। अंततः मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने कानून का सहारा लेने का फैसला किया और सेक्टर-5 थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस का बयान:
मामले के संदर्भ में सेक्टर-5 थाना पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

The post Love Jihad गुरुग्राम में फिर गरमाया ‘लव जिहाद’ का मुद्दा; शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और जबरन मतांतरण का आरोप appeared first on Gurugram News Network.