Breaking News : गुरुग्राम में अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है । बुधवार 20 मई 2026 को सेक्टर-53 स्थित सरस्वती कुंज इलाके में तीसरे दिन भी प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4 एकड़ क्षेत्र में फैली लगभग 900 अवैध झुग्गियों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई करीब 26 प्लॉट और यूडी (Urban Development) भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए की गई ।
कार्रवाई डीटीपीई (District Town Planner Enforcement) अमित मधोलिया के नेतृत्व में की गई । अभियान के दौरान सेक्टर-53 थाना पुलिस बल की मौजूदगी में पूरे क्षेत्र को खाली करवाकर अतिक्रमण हटाया गया । डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि सरस्वती कुंज में अवैध कब्जों को हटाने के लिए आने वाले दिनों में भी अभियान जारी रहेगा।
इससे दो दिन पहले भी डीटीपी विभाग ने इसी इलाके में बड़ी कार्रवाई की थी। उस दौरान करीब 4.5 एकड़ क्षेत्र में फैली 670 अवैध झुग्गियों को हटाया गया था। लगातार तीसरे दिन चली कार्रवाई के बाद अब तक सरस्वती कुंज क्षेत्र में 8.5 एकड़ से ज्यादा जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जा चुका है।
अमित मधोलिया का कहना है कि सरकारी और शहरी विकास विभाग की जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ आगे भी सख्ती जारी रहेगी। गुरुग्राम में बढ़ते अतिक्रमण को रोकने के लिए संबंधित विभाग लगातार निगरानी और कार्रवाई कर रहे हैं।
The post Breaking News : गुरुग्राम में अवैध झुग्गियों के ‘साम्राज्य’ पर प्रहार ! DTPE ने 900 झुग्गियों को मिट्टी में मिलाया appeared first on Gurugram News Network.
