No Entry : गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली जयपुर हाइवे पर रोज़ाना 12 घंटे की नो एंट्री का एलान किया है । वाहनों की ये नो एंट्री सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक लागू रहेगी । गुरुग्राम के मानेसर में फ्लाइओवर के निर्माण के चलते भारी वाहनों के लिए नो एंट्री लागू की गई है ताकि दिन में किसी प्रकार के जाम की समस्या पैदा ना हो सके ।
NH-48 पर मानेसर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस मानेसर फ्लाईओवर निर्माण कार्य के दौरान जयपुर से दिल्ली की ओर भारी वाहनों की आवाजाही को पचगांव चौक केएमपी फ्लाईओवर से आईएमटी चौक मानेसर तक प्रतिदिन सुबह 09:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक प्रतिबंधित किया गया है।
आपातकालीन सेवाओं, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस, अर्धसैनिक बलों एवं आवश्यक सेवाओं से जुड़े सरकारी वाहनों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। इस दौरान किसी भी प्रकार के नए प्रवेश/कट बनाए जाने पर भी प्रभावी रोक लगाई गई है। सभी भारी वाहन चालक जयपुर से दिल्ली की ओर आते समय पचगांव चौक से केएमपी एक्सप्रेसवे के रास्ते पटौदी रोड व फर्रूखनगर रोड़ से होते हुए द्वारका एक्सप्रेसवे का प्रयोग करके व अन्य वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करके अपने-अपने गंतव्य स्थान की ओर जाएगें।
गुरुग्राम यातायात पुलिस आमजन एवं वाहन चालकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें व गुरुग्राम पुलिस का सहयोग करें ताकि निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। यह आदेश आमजन की सुरक्षा, यातायात के सुचारू संचालन तथा निर्माण कार्य को बाधारहित पूर्ण कराने के उद्देश्य से जारी किए गए हैं।
The post No Entry : दिल्ली जयपुर हाइवे पर रोज़ाना 12 घंटे की रहेगी नो एंट्री appeared first on Gurugram News Network.
