Haryana में IPS पति-पत्नी बने DG, एक साथ हुआ प्रमोशन

Haryana : हरियाणा पुलिस के दो सबसे सक्षम और ईमानदार अधिकारियों नवदीप सिंह विर्क और  कला रामचन्द्रन को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतिफल स्वरूप पुलिस महानिदेशक (DGP) के पद पर पदोन्नत किया गया है। 1994 बैच के ये दोनों वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी न केवल एक आदर्श दंपति हैं, बल्कि हरियाणा के प्रशासनिक और सुरक्षा ढांचे के नवनिर्माण में इनका योगदान अतुलनीय रहा है।

वर्तमान में हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो के प्रमुख और निदेशक (सतर्कता) के रूप में कार्यरत  नवदीप सिंह विर्क ने अपने 32 वर्षों के करियर में अमिट छाप छोड़ी है। करनाल की मिट्टी में जन्मे  विर्क ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमबीए और यूके से क्रिमिनोलॉजी में डिग्री हासिल की है।

साइबर अपराध के विशेषज्ञ माने जाने वाले विर्क ने राज्य के 13 जिलों में एसपी और एसएसपी के रूप में कमान संभाली है। परिवहन विभाग के प्रधान सचिव के रूप में उन्होंने राज्य की परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाया। प्रदेश के 9 प्रमुख शहरों में इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत कर प्रदूषण मुक्त भविष्य की नींव रखी।

 गरीब परिवारों के लिए ‘हैप्पी कार्ड’ योजना को धरातल पर उतारा, जिसके तहत अंत्योदय परिवार साल में 1,000 किलोमीटर तक की मुफ्त यात्रा कर सकते हैं।  खेल विभाग में रहते हुए उन्होंने ‘कैश अवार्ड स्पोर्ट्स योजना’ और खिलाड़ियों के लिए विशेष ‘जॉब पोर्टल’ की शुरुआत की, ताकि खिलाड़ियों को सम्मान और सरकारी नौकरी बिना किसी बाधा के मिल सके।

कला रामचन्द्रन ने पुलिस प्रशासन के विभिन्न पदों पर रहते हुए महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था और सामुदायिक पुलिसिंग में नए मानक स्थापित किए हैं। विर्क के साथ उनकी यह पदोन्नति हरियाणा पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने वाली है।

 विर्क की विशिष्ट सेवाओं के लिए भारत सरकार ने उन्हें  पुलिस पदक (2011), राष्ट्रपति पुलिस पदक (2021) से सम्मानित किया है। उन्होंने एडीजीपी (कानून एवं व्यवस्था), आईजी रोहतक रेंज और गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त जैसे चुनौतीपूर्ण पदों पर रहते हुए अपनी प्रशासनिक कुशलता का लोहा मनवाया है। (Haryana)

The post Haryana में IPS पति-पत्नी बने DG, एक साथ हुआ प्रमोशन appeared first on Gurugram News Network.