Petrol Diesel Price : आम जनता की जेब पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। लंबे समय की शांति के बाद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। तेल कंपनियों ने ईंधन की कीमतों में सीधे 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली समेत देश के सभी प्रमुख महानगरों और राज्यों में नई दरें आज सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं।
आपके शहर गुरुग्राम में अब डीजल की कीमत तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ कर 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है।वहीं पेट्रोल की कीमतों में भी तीन रुपये लीटर बढ़ कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
हैरानी की बात यह है कि साल 2022 के बाद यह पहली बार है जब ईंधन की कीमतों में इतनी बड़ी वृद्धि एक साथ की गई है। चुनाव के दौरान स्थिर रही कीमतों के बाद अब इस बढ़ोत्तरी ने आम आदमी के बजट को बिगाड़ दिया है। विशेषज्ञों और पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार मूल्य वृद्धि के पीछे वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दाम 65 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर लगभग 115 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गए हैं।
पेट्रोलियम मंत्री के अनुसार ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को अंडर-रिकवरी के कारण रोजाना लगभग 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा था। यह घाटा अब तक करीब 2 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। दुनिया के अन्य देशों में ईंधन की कीमतें काफी पहले ही बढ़ चुकी थीं, जबकि भारत में तेल की कीमतें लंबे समय से स्थिर रखी गई थीं।
ईंधन के दाम बढ़ने से माल ढुलाई (Logistics) महंगी हो जाएगी, जिसका सीधा असर फल, सब्जी और रोजमर्रा की अन्य वस्तुओं की कीमतों पर पड़ेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में ईंधन की खपत कम करने की अपील की थी, जिसे अब इस मूल्य वृद्धि का पूर्व संकेत माना जा रहा है।
The post Petrol Diesel Price : सोने-चांदी के बाद पेट्रोल-डीजल भी हुआ महंगा, आज से बढ़ी हुई कीमतें लागू appeared first on Gurugram News Network.
