Panchayat By Election : हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार जिला गुरुग्राम की रिक्त ग्राम पंचायतों और पंचायत समिति सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया शनिवार को संपन्न हो गई। नामांकन के अंतिम दिन पटौदी ब्लॉक और सोहना पंचायत समिति में प्रत्याशियों के बीच उत्साह देखा गया। प्रशासन अब प्राप्त आवेदनों की जांच और चुनाव चिन्ह आवंटन की तैयारी में जुट गया है।
जिला प्रशासन के प्रवक्ता द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पटौदी ब्लॉक के ग्राम बासपदमका में सरपंच पद के लिए कुल 5 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं, सोहना पंचायत समिति के वार्ड संख्या 5 के सदस्य पद के लिए 3 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की है।
जिले के फर्रुखनगर और गुरुग्राम ब्लॉक के कई गाँवों में पंच पद के लिए केवल एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन किया है, जिससे इन सीटों पर निर्विरोध चुनाव की प्रबल संभावना है:
फर्रुखनगर ब्लॉक: अलमदी (वार्ड 9), झांझरोला खेड़ा (वार्ड 2), बिल्हाका (वार्ड 6), खूँटपूरी (वार्ड 7), महेंद्रवाडा (वार्ड 3), रानीका सिंघोला (वार्ड 6), रिठोज (वार्ड 14) और सहजावास (वार्ड 1)।
गुरुग्राम ब्लॉक: माकड़ौला (वार्ड 9)।
महत्वपूर्ण तिथियाँ और चुनावी शेड्यूल
प्रशासन के अनुसार चुनाव की आगामी प्रक्रिया इस प्रकार रहेगी:
-
नामांकन पत्रों की जांच: 27 अप्रैल
-
नाम वापसी की अंतिम तिथि: 28 अप्रैल (दोपहर 3 बजे तक)
-
मतदान की तारीख: 10 मई (रविवार), सुबह 8:00 से शाम 6:00 बजे तक
-
मतगणना: मतदान संपन्न होते ही संबंधित पोलिंग स्टेशन पर शुरू होगी।
री-पोल के लिए भी प्रशासन तैयार
प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान (री-पोल) की स्थिति बनती है, तो इसके लिए 12 मई (मंगलवार) की तिथि आरक्षित रखी गई है। पुनर्मतदान की स्थिति में भी परिणाम मतगणना के तुरंत बाद घोषित कर दिए जाएंगे। जिला प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
The post Panchayat By Election : पटौदी और सोहना में प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, 10 मई को होगा मतदान, जानें पूरा शेड्यूल appeared first on Gurugram News Network.
