Yamuna Clean Mission : दिल्ली-एनसीआर की जीवनदायिनी मानी जाने वाली यमुना नदी को स्वच्छ बनाने की दिशा में गुरुग्राम एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। जून महीने के अंत तक गुरुग्राम से यमुना में गिरने वाले करीब 15 करोड़ लीटर अनुपचारित (Untreated) सीवेज के पानी को रोकने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) के अधिकारियों के अनुसार, शहर के विभिन्न क्षेत्रों से निकलने वाले गंदे पानी को सीधे यमुना में बहने से रोकने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) की क्षमता बढ़ाने पर युद्धस्तर पर काम चल रहा है। वर्तमान में भारी मात्रा में सीवेज का पानी बिना फिल्टर हुए ड्रेनेज के जरिए यमुना तक पहुँचता है, जिसे अब अत्याधुनिक तकनीक से साफ किया जाएगा।
अधिकारियों का मानना है कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद यमुना में जाने वाले प्रदूषण के स्तर में भारी कमी आएगी। जून के अंत तक न केवल नए पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया जाएगा, बल्कि मौजूदा एसटीपी यूनिट्स को भी पूरी क्षमता के साथ सक्रिय कर दिया जाएगा। इससे गुरुग्राम के पर्यावरण और यमुना के इकोसिस्टम दोनों को बड़ा लाभ मिलेगा।
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन सोसायटियों या उद्योगों का सीवेज कनेक्शन वैध नहीं है या जो नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह कदम नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के उन निर्देशों का हिस्सा है जिसमें यमुना को गंदा होने से बचाने के लिए सख्त समय सीमा तय की गई है। (Yamuna Clean Mission)
The post Yamuna Clean Mission : गुरुग्राम यमुना को नहीं करेगा प्रदूषित, 15 करोड़ लीटर गंदे पानी पर लगेगी लगाम, जानें पूरा रोडमैप appeared first on Gurugram News Network.
