Delhi NCR में लगातार पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नज़र आ रही है । हालांकि पहले मौसम विभाग ने 27 जून तक दिल्ली एनसीआर के इलाके में मॉनसून के आने की उम्मीद जताई थी लेकिन अल नीनो एक्टिवेट होने की वजह से इस बाद दिल्ली एनसीआर में भी मॉनसून देरी से आ रहा है ।
हालांकि मॉनसून से पहले प्री मॉनसून की कई फुहारे मौसम को सुहावना कर सकती है । मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दिल्ली एनसीआर में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत जरुर मिलेगी लेकिन तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी । मॉनसून के आधिकारिक एंट्री से पहले दिल्ली एनसीआर में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी ।
कब आएगा दिल्ली एनसीआर में मॉनसून ?
मौसम विभाग के अनुसार सामान्य तौर पर दिल्ली एनसीआर में मॉनसून की बारिश 27 जून तक आ जाती है लेकिन इस साल अल नीनो एक्टिवेट होने की वजह से मॉनसून बेहद धीमी गति से आगे बढ़ रहा है जिससे इस साल होने वाली बारिश पर भी असर पड़ेगा । इस साल अल नीनो की वजह से बारिश बेहद कम होगी तो कुछ इलाकों पर तो सूखा पड़ने का भी अलर्ट जारी किया गया है ।
मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी करते हुए बताया है कि इस साल मॉनसून जुलाई के पहले सप्ताह में दिल्ली एनसीआर पहुंच सकता है लेकिन मॉनसून के आने से पहले दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है । मौसम विभाग ने बताया है कि मॉनसून की एंट्री से पहले दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में प्री मॉनसून की बारिश से मौसम सुहावना होने वाला है ।
अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम ?
मौसम विभाग के अनुसार आज यानि कि 27 जून को मौसम में गर्मी बनी रहेगी दिल्ली एनसीआर में आज के दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है वहीं रविवार को भी तापमान में कोई गिरावट के आसार नहीं है । सोमवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकते हैं । तेज़ हवाओं की वजह से तापमान में थोड़ी गिरावट संभावित है जिसकी वजह से सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है । फिलहाल मौसम विभाग ने मौसम संबंधी कोई चेतावनी जारी नहीं की है ।
The post Delhi NCR में कब आएगा मॉनसून ! मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत appeared first on Gurugram News Network.
