CBSE की फर्जी मान्यता दिखाकर बच्चों से धोखाधड़ी, Educrest International School की प्रिंसिपल गुजरात से गिरफ्तार

CBSE : सेक्टर-9B स्थित Educrest International School  में अपने बच्चों का भविष्य संवारने का सपना देख रहे अभिभावकों को तब गहरा सदमा लगा, जब स्कूल का काला सच सामने आया।

स्कूल प्रबंधन ने पिछले कई सालों से अभिभावकों को CBSE की फर्जी मान्यता और गलत संबद्धता नंबर (Affiliation Number) दिखाकर लाखों रुपये की फीस वसूली। मामला तब उजागर हुआ जब 10वीं कक्षा की एक छात्रा को बोर्ड परीक्षा के समय एडमिट कार्ड नहीं दिया गया। जांच में पता चला कि स्कूल के पास 10वीं कक्षा के लिए कोई मान्यता थी ही नहीं। इस धोखाधड़ी के कारण करीब 25 छात्रों का कीमती साल बर्बाद हो गया।

गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा (मानेसर) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रिंसिपल रिद्धिमा कटारिया को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है।  इससे पहले स्कूल के चेयरमैन विनय कटारिया को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि स्कूल के पास केवल 8वीं तक की मान्यता थी

लेकिन अधिक पैसे कमाने के लालच में उन्होंने 10वीं तक की फर्जी मान्यता दिखाकर दाखिले किए। पुलिस अब अन्य आरोपी स्टाफ सदस्यों की तलाश कर रही है।

पेरेंट्स ने 16 फरवरी की रात को स्कूल पहुंचकर हंगामा किया और रात को ही डीसी आवास पर पहुंचकर गुहार लगाई। डीसी के आदेश पर बच्चों ने हरियाणा बोर्ड से पेपर दिलवाया गया। पेरेंट्स की शिकायत पर चेयरमैन विनीत कटारिया, प्रिंसिपल रिद्धिमा कटारिया, वाइस प्रिंसिपल सिमर बत्रा, कोआर्डिनेटर सोनिया व अन्य स्टाफ सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया।

The post CBSE की फर्जी मान्यता दिखाकर बच्चों से धोखाधड़ी, Educrest International School की प्रिंसिपल गुजरात से गिरफ्तार appeared first on Gurugram News Network.