Mobile Phone : मेवात में अचानक ये क्या हुआ ? युवा से लेकर बुजुर्ग मोबाइल फोन को तोड़ने लगे, VIDEO VIRAL

Mobile Phone : वैसे तो हरियाणा का नूंह (मेवात) जिला साइबर ठगी और अपराध के लिए बदनाम है लेकिन नूंह के एक गांव के बुजुर्गों से लेकर नौजवानों ने ऐसा काम कर दिया है जिसकी अब हरियाणा पुलिस की लगातार तारीफ कर रही है । दरअसल गांव के लोगों ने पंचायत कर एक साथ दर्जनों मोबाइल फोन पर पत्थर बरसा दिए और कहा कि बच्चों को अपराध की दुनिया में नहीं जाने देंगे ।

पंचायत कर लिया फैसला

दरअसल नूंह के नगीना क्षेत्र के सूखपुरी गांव में हाल ही में गांव वालों ने एक पंचायत का आयोजन किया और इस पंचायत में मोबाइल की वजह से अपराध की दुनिया में जा रहे नौजवानों को बचाने के लिए अनोखा तरीका निकाला । पंचायत में फैसला लिया कि आज से कोई भी ग्रामीण स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं करेगा ।

पंचायत में फैसला होते ही गांव के नौजवान ही नहीं बल्कि बुजुर्गों ने भी पत्थर उठा लिए और मोबाइल फोन्स को जमीन पर रखकर उनको तोड़ना शुरु कर दिया । पंचायत ने एलान कर दिया कि अब वे अपराध की दुनिया से कोई रिश्ता नहीं रखेंगे ।

ये फैसला अचानक नहीं लिया गया बल्कि इसके लिए हरियाणा पुलिस और ग्रामीण पिछले काफी लंबे समय से कोशिशें कर रहे थे कि किसी भी तरह नूंह के नौजवानों को अपराध की दुनिया से बाहर निकालना है ।

नूंह पुलिस अपराध छोड़ने और कानून की पालना करने को लेकर विशेष जागरुकता अभियान चला रही है । पुलिस के इस अभियान का पहला और असरदार अंजाम देखने को मिला नूंह के सुखपुरी गांव में ।

एक साथ तोड़ दिए 55 मोबाइल फोन

गांव के बुजुर्ग, पंचायत और पुलिस अधिकारी एक जगह इक्कट्ठे हुए । बातचीत हुई और भविष्य की चर्चा करते हुए ये फैसला लिया गया कि कि वे अपराथ से जुड़े किसी भी काम का हिस्सा नहीं बनेंगे और एक एक कर युवाओं और बुजुर्गों के पास 55 मोबाइल फोन्स को जमीन पर पत्थरों से तोड़ दिया गया ।

फोन है अपराध की जड़

गांव के ग्रामीणों का कहना है कि मोबाइल फोन की लत की वजह से युवा तरह तरह के अपराध में धंसते जा रहे थे । मोबाइल से ना केवल अपराध को अंजाम दिया जा रहा था बल्कि इसकी लत की वजह परिवार भी खराब हो रहे हैं । इसीलिए अब पंचायत में ये फैसला लिया गया है ।

The post Mobile Phone : मेवात में अचानक ये क्या हुआ ? युवा से लेकर बुजुर्ग मोबाइल फोन को तोड़ने लगे, VIDEO VIRAL appeared first on Gurugram News Network.