Monsoon Alert : दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के लोगों के लिए आखिरकार राहत की सबसे बड़ी खबर आ गई है। उमस और 40 डिग्री से पार चल रहे पारे से बेहाल जनता को अगले 48 घंटों में बड़ी राहत मिलने वाली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के मौसम विज्ञान विभाग ने संयुक्त रूप से अलर्ट (Monsoon Alert) जारी करते हुए बताया है कि मानसून अब दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के मुहाने पर खड़ा है और अगले 48 घंटों में इसकी धमाकेदार एंट्री होने जा रही है।
इन रास्तों से दाखिल होंगी मानसूनी हवाएं : Monsoon Alert
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़ रही मानसूनी हवाएं सबसे पहले उत्तरी हरियाणा के यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला के रास्ते सूबे में दस्तक देंगी। इसके बाद मानसून की यह ट्रफ लाइन करनाल, कुरुक्षेत्र और पानीपत की तरफ बढ़ते हुए दिल्ली-एनसीआर, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल सहित पूरे दक्षिणी हरियाणा को अपनी आगोश में ले लेगी।
पंजाब में साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 5 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी : Monsoon Alert
HAU के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक, पंजाब के ऊपर एक मजबूत साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र) बन रहा है। इसके प्रभाव से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी, दोनों तरफ से आ रही मानसूनी हवाएं तेजी से सक्रिय हो गई हैं।
IMD Forecast: 2 जुलाई से 6 जुलाई के दौरान दिल्ली, गुरुग्राम और पूरे हरियाणा में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक होने और अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम व कुछ स्थानों पर भारी बारिश की प्रबल संभावना है।
आज (1 जुलाई) इन जिलों में झमाझम के आसार : Monsoon Alert
मौसम विभाग ने आज ही से मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। आज रात तक हरियाणा के इन जिलों में 50% से अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है:
-
उत्तरी और मध्य हरियाणा: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक।
-
दिल्ली-NCR और दक्षिणी हरियाणा: झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह।
इसके बाद, 2 जुलाई से पूरे हरियाणा और दिल्ली में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा, जिससे तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट दर्ज की जाएगी।
फिलहाल गर्मी का टॉर्चर: हिसार सबसे गर्म, रात में भी चैन नहीं : Monsoon Alert
मानसून की इस राहत भरी खबर से ठीक पहले हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर भयंकर उमस की चपेट में हैं। बुधवार को राज्य के 8 से अधिक जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया, जिसमें हिसार सबसे गर्म इलाका रहा।
सिर्फ दिन ही नहीं, बल्कि रातें भी लोगों को झुलसा रही हैं। दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के 9 प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जिससे रात के वक्त भी लोग उमस से बेहाल हैं। लेकिन मौसम विभाग की इस ताजा रिपोर्ट ने साफ कर दिया है कि यह उमस भरी गर्मी अब बस कुछ ही घंटों की मेहमान है।
The post Monsoon Alert: दिल्ली-NCR और हरियाणा में 48 घंटे में मानसून की धमाकेदार एंट्री, अगले 5 दिन झमाझम बारिश का अलर्ट! appeared first on Gurugram News Network.
