LPG Gas Price Hike : बंगाल चुनाव खत्म होते ही देश की जनता को एक बड़ा झटका लगा है । गैस कंपनियों ने चुनाव खत्म होते ही गैस सिलेंडरों की दामों में भारी बढोतरी की है जिसके बाद गैस सिलेंडरों के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं । देश में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 900 रुपए से ज्यादा की बढोतरी हुई है ।
1 मई से बढ़े रेट
आज यानि की 1 मई से मिलने वाले 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में सीधे 993 रुपए की बढ़ोतरी की गई है जिसके बाद अब कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 3000 के पार जा चुकी है । हालांकि राहत की बात ये है कि घरेलू LPG Gas Cylinder की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है ।
आज के बढ़े हुए रेट
इंडियन ऑयल द्वारा जारी की गई नई रेट लिस्ट के अनुसार आज 1 मई से दिल्ली एनसीआर में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 993 रुपए की बढ़ोतरी हुई ह जिसके बाद गैस सिलेंडर की कीमत 2,078.50 रुपए से बढ़कर 3,071.50 रुपए हो गई है । जबकि 14 किलोग्राम वाला घरेलू गैस सिलेंडर अभी भी 993 रुपए का है उसके दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है ।
आज से बिना OTP नहीं मिलेगा सिलेंडर
कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में उछाल के साथ साथ आज से डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड सिस्टम को भी सख्ती से लागू कर दिया गया है । नए नियमों के अनुसार आज से जब डिलीवरी करने वाला आपके घर गैस सिलेंडर डिलीवर करने आएगा तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी के बिना सिलेंडर की डिलीवरी नहीं की जाएगी ।
The post LPG Gas Price Hike : चुनाव खत्म होते ही जनता को भारी झटका, गैस सिलेंडर के दाम 993 रुपए तक उछले appeared first on Gurugram News Network.
