Demolition : हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से गुरुग्राम के सेक्टर-14 में अतिक्रमण हटाओ अभियान सोमवार को भी जारी रहा। संपदा अधिकारी नंबर-1 राकेश सैनी के आदेशानुसार HSVP की इंफोर्समेंट टीम ने सेक्टर-14 में अवैध कब्जों और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार चली ।
विभाग की इंफोर्समेंट टीम ने अभियान के दौरान सैक्टर 14 में मकानों के आगे लगी अवैध ग्रिलों, पांच गार्ड रूम, झुग्गी-झोपड़ियों और अन्य अवैध कब्जों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं एसडीओ परमिंदर की अगुवाई में की गई।
इंफोर्समेंट टीम के संजीव यादव बामडोली ने निवासियों से अपील की कि वे समय रहते अपने घरों के आगे किए गए अवैध कब्जे स्वयं हटा लें। उन्होंने कहा कि कब्जे नहीं हटाने पर HSVP की ओर से जेसीबी मशीन के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार की जा रही है और सेक्टर 5 में भी तोड़फोड़ की गई ड्यूटी मैजिस्ट्रेट अशोक जी एसडीओ व जेई ललित हंस ने सेक्टर 5 में अतिक्रमण हटाया गया
HSVP अधिकारियों के अनुसार गुरुग्राम के विभिन्न सेक्टरों में सार्वजनिक स्थानों, सड़कों और अन्य सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा । कार्रवाई के दौरान इंफोर्समेंट टीम के सदस्य जेई आनंद प्रकाश,जेई ललित, वीरेंद्र तहलान, सतपाल हंस, सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
The post Demolition : गुरुग्राम में जमकर हो रही बुलडोज़र कार्रवाई, सेक्टर 14 में चला HSVP का अतिक्रमण हटाओ अभियान appeared first on Gurugram News Network.
