U-Turn : दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर सबसे व्यस्तम शंकर चौक पर ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने अब नया बदलाव किया है । सुबह शाम पीक आवर्स में लगने वाले भीषण जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए अब ट्रैफिक पुलिस ने साइबर पार्क के सामने U-Turn को खोल दिया है । शुरुआती तौर पर इस यू टर्न को ट्रायल के लिए खोला गया है । अगर ये ट्रायल सफल होता है तो इसे स्थायी तौर पर लागू कर दिया जाएगा ।
किस रूट के लिए क्या रहेगा नया नियम ?
1. साइबर सिटी से वापस साइबर सिटी जाने वाले वाहन
जो वाहन चालक साइबर सिटी से आकर दोबारा साइबर सिटी की ओर जाना चाहते हैं, वे पहले से बने पुराने U-Turn का ही उपयोग करेंगे ।
2. NH-48, राजीव चौक, इफको चौक और उद्योग विहार से साइबर सिटी जाने वाले वाहन
इन सभी स्थानों से आने वाले वाहन चालकों को साइबर पार्क बिल्डिंग के सामने खोले गए नए U-Turn का उपयोग करना होगा ।
3. डूंडाहेड़ा से साइबर सिटी जाने वाले वाहन
डूंडाहेड़ा की ओर से आने वाले सभी वाहन चालक एम्बिएंस मॉल के सामने बने अंडरपास का प्रयोग कर साइबर सिटी की ओर जाएं।
क्यों शुरू किया गया यह ट्रायल ?
शंकर चौक गुरुग्राम के सबसे व्यस्त ट्रैफिक जंक्शनों में से एक है। यहां रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं, जिससे पीक आवर्स में लंबा जाम लग जाता है। नई ट्रैफिक व्यवस्था का उद्देश्य वाहनों की आवाजाही को बेहतर बनाना, अनावश्यक कटिंग को कम करना और सिग्नल पर लगने वाले दबाव को घटाना है।
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस की अपील
ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे नई ट्रैफिक व्यवस्था का पालन करें, निर्धारित U-Turn और अंडरपास का ही उपयोग करें तथा ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों और सिग्नलों का पालन करें। नागरिकों के सहयोग से ही इस ट्रायल का सही आकलन किया जा सकेगा।
The post Gurugram के शंकर चौक पर Traffic Police का U-Turn वाला ट्रायल शुरु, जाम से बचने के लिए देख लें पूरी डिटेल appeared first on Gurugram News Network.
