Earthquake In Haryana : हरियाणा में आए भूकंप के झटके ! गुरुग्राम के मात्र 20 KM दूर रहा केन्द्र !

Earthquake In Haryana : वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप के झटकों के बाद भारत में भी भूकंप को लेकर शंकाए बनी हुई हैं इसी बीच शुक्रवार को हरियाणा में भूकंप के झटके महसूस किए गए । भूकंप का केन्द्र गुरुग्राम के नजदीक रहा लेकिन गनीमत की बात ये है कि इस भूकंप की वजह से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है ।

गुरुग्राम के नजदीक हिल गई धरती

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप के झटके दोपहर करीब साढे चार बजे महसूस किए गए । हरियाणा में शुक्रवार को आए भूकंप की तीव्रता 2.1 मापी गई । भूकंप की इतनी कम तीव्रता होने की वजह से किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं आई है । शुक्रवार को आए इस भूकंप का केन्द्र गुरुग्राम के बेहद नजदीक रहा जिस वजह से चिंताए बढ़ गई हैं क्योंकि दिल्ली एनसीआर समेत गुरुग्राम भी सिस्मिक जो़न 4 में आता है और गुरुग्राम में तोड़ी तेज़ तीव्रता का भूकंप भीषण तबाही ला सकता है ।

क्या रहा भूकंप का केन्द्र

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार शुक्रवार को हरियाणा में आए भूकंप के झटकों का केन्द्र झज्जर जिला रहा । यहां पर धरती से 10 किलोमीटर की गहराई में भूकंप का केन्द्र रहा जिसकी तीव्रता 2.1 रही । हालांकि इतने कम तीव्रता के भूकंप के झटकों का एहसास बेहद कम होता है ।

कितना खतरनाक है सिस्मिक ज़ोन 4 ?

सिस्मिक जोन 4 को हाई रिस्क डैमेज जोन में माना जाता है । इस ज़ोन में सबसे ज्यादा भूकंप का खतरा होता है । अगर इस ज़ोन में 5 से 7 तीव्रता का भूंकप आता है तो यहां पर भारी तबाही का मंज़र देखने को मिल सकता है ।

The post Earthquake In Haryana : हरियाणा में आए भूकंप के झटके ! गुरुग्राम के मात्र 20 KM दूर रहा केन्द्र ! appeared first on Gurugram News Network.