Gurugram News

Gurugram News

Garbage Fee: गुरुग्राम का नया टैक्स नियम: घर के कचरे का अब प्रॉपर्टी टैक्स बिल में होगा भुगतान, फैसले पर भड़के लोग

Garbage Fee : साइबर सिटी गुरुग्राम में रहने वाले मकान मालिकों को अब प्रॉपर्टी टैक्स के साथ-साथ ‘कचरा संग्रह शुल्क’ (Garbage Collection Charge) का भी अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ेगा। नगर निगम गुरुग्राम ने संपत्तियों के बिलों में सीधे तौर पर इस नए शुल्क को जोड़ना शुरू कर दिया है, जिससे शहर के विभिन्न सेक्टरों और सोसायटियों में खासा रोष देखा जा रहा है। Garbage Fee : क्या है पूरा मामला? निगम द्वारा जारी किए गए ताजा बिलों में इस शुल्क के जुड़ने से लोगों का बजट बिगड़ गया है। उदाहरण के तौर पर, सेक्टर-21 स्थित सूर्य विहार के निवासियों के बिलों में सीधे 540 रुपए का कचरा शुल्क जोड़ा गया है। वहीं, गोल्फ कोर्स रोड के पास स्थित सनसिटी टाउनशिप में संपत्तियों के आकार के हिसाब से 216 से 432 रुपए तक का अतिरिक्त शुल्क वसूलने के मामले सामने आए हैं। Garbage Fee : क्या कहना है निगम का? विभागीय सूत्रों के अनुसार, र...
Gurugram News

Double Murder: गुरुग्राम में डबल मर्डर से मची सनसनी, सिक्योरिटी ऑफिसर ने पत्नी और बेटे को उतारा मौत के घाट

Double Murder : साइबर सिटी गुरुग्राम के अशोक विहार इलाके में रविवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक सिक्योरिटी ऑफिसर ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी ही पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। Double Murder : क्या है पूरा मामला? मृतकों की पहचान 45 वर्षीय आशा और उनके 25 वर्षीय बेटे प्रशांत के रूप में हुई है। आरोपी अनिल, जो पेशे से एक सिक्योरिटी ऑफिसर है, ने आधी रात के बाद इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। आशा एक निजी स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत थीं। गोली लगने से मां-बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। Double Murder : पुलिस को देर रात मिली थी सूचना इस मामले में पुलिस ने सेक्टर-5 थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। गुरुग्राम न्यूज़ से विशेष बातचीत करते हुए सेक्टर-5 थाना प्रभारी (SHO) ने बताया कि उन्हें इस घ...
Gurugram News

Panchang and Rashifal रविवार, 07 जून 2026 सूर्य देव की कृपा से आज किन राशियों को मिलेगा लाभ? पढ़ें आज का राशिफल

Panchang and Rashifal : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है। आज की ऊर्जा आपके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को प्रभावित करेगी। आइए जानते हैं कि आज के पंचांग और ग्रहों की स्थिति आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या प्रभाव डाल रही है। पंचांग: 07 जून 2026 (रविवार) Panchang and Rashifal तिथि: ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी तिथि। वार: रविवार। नक्षत्र: धनिष्ठा। योग: व्याघात। करण: वणिज। सूर्य और चंद्रमा: सूर्य वृषभ राशि में विराजमान हैं, जबकि चंद्रमा आज कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं। शुभ समय (अमृत काल): आज का दिन नई शुरुआत के लिए अनुकूल है। विशेष रूप से दोपहर के समय कार्य सिद्धि के योग बन रहे हैं। दैनिक राशिफल (Rashifal)Panchang and Rashifal मेष, वृषभ और मिथुन मेष: आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। परिवार क...
Gurugram News

LPG Cylinder : देश में अब और महंगा हुआ घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर, जानिए पेट्रोल-डीज़ल के दामों के हालात !

LPG Cylinder : देश में एक बार फिर से घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में बढोतरी हुई है । ये कीमते आज यानि कि 7 जून से ही लागू हो गई हैं । दुनिया में अस्थिरता और ईरान यूएस युद्ध के चलते गैस सिलेंडरों के दामों में बढोतरी की गई है । ये बढोतरी पूरे देश में एक साथ लागू हो गई है । कितने बढ़े दाम ? जानकारी के अनुसार सात जून से देश में घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में 29 रुपए की बढोतरी कई है । अब गुरुग्राम में 14 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 942 रुपए हो गई है । तीन महीने में दूसरी बार घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में इजाफा हुआ है । कुछ दिन पहले ही कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में भी बढोतरी हुई थी । दूसरे ईंधन भी हुए महंगे ! ईरान संकट के बीच गैस कोई अकेले महंगी नहीं हुई है बल्कि पेट्रोल डीज़ल के दाम भी बढे हैं । पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल-डीज़ल और सीएनसी के दामों में 6 से 8 रुपए की ब...
Gurugram News

Earthquake : भूकंप के झटकों से हिल गए हरियाणा-पंजाब और हिमाचल, जानिए कहां रहा भूकंप का केन्द्र !

Earthquake : बीती रात हरियाणा पंजाब और हिमाचल में भूकंप के झटके महसूस किए गए । हिमाचल में आए भूकंप के झटकों की कंपन पंजाब और हरियाणा तक आई । भूकंप की दहशत के चलते लोग अपने घरों से बाहर आ गए । राहत की बात ये है कि अभी तक किसी भी इलाके से किसी प्रकार के कोई नुकसान की खबर नहीं आई है । रात दस बजे हिल गई धरती मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 10:04 बजे हरियाणा पंजाब और हिमाचल में कम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए । भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई है । भूकंप का केन्द्र हिमाचल रहा जिसका असर पंजाब और हरियाणा के कई जिलों तक महसूस किया गया । पंचकूला – चंडीगढ़ तक महसूस हुई कंपन जानकारी के अनुसार हिमाचल के कांगड़ा, शिमला, कुल्लू और चंबा क्षेत्र के इलाकों में ये झटके जोर से महसूस किए गए लेकिन इस भूकंप के झटकों का असर हरियाणा के पंचकूला-अंबाला, यमुनानगर और चंडीगढ़ तक महसूस किए गए हैं ।...
Gurugram News

Jobs In Haryana : हरियाणा के सरकारी अस्पताल में निकली 219 भर्तियां, जानें किस पद पर होगी कितनी भर्ती !

Jobs In Haryana : हरियाणा के अस्पताल में नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है । हरियाणा के अस्पताल में 219 पदों के लिए भर्तियां निकली हैं । इसकी घोषणा खुद हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने की है । हरियाणा के पानीपत जिले के 200 बेड के सरकारी अस्पताल में ये भर्तियां निकाली गई हैं । हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। राज्य सरकार ने जहां 200 बेड के जिला नागरिक अस्पताल, पानीपत के लिए 122 नियमित पदों तथा 97 पद हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से भरने सहित कुल 219 पदों के सृजन एवं स्वीकृति प्रदान की है, वहीं जिला कुरुक्षेत्र के उप-स्वास्थ्य केंद्र थाना को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में अपग्रेड करने की मंजूरी भी दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री आरत...
Gurugram News

Big Action : 12वीं पास ठग, लिंक पर क्लिक करते ही बैंक अकाउंट कर देते थे खाली, अब सलाखों के पीछे

Big Action : साइबर सिटी गुरुग्राम की साइबर क्राइम पुलिस ने एक ऐसे अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है जो क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर लोगों की गाढ़ी कमाई पर डाका डाल रहा था। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली से एक महिला समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। Gurugram Police Big Action : कैसे शिकार बनाते थे ठग ? मामले की शुरुआत 11 मार्च 2026 को हुई, जब एक पीड़ित ने थाना साइबर अपराध दक्षिण में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि उसे क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर एक लिंक भेजा गया, जिसके जरिए उसके कार्ड से 28 हजार रुपए उड़ा लिए गए। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी जनवरी 2026 से ही कॉल सेंटर चला रहे थे। इनका तरीका बेहद शातिर था: मुख्य सरगना इन आरोपियों को ग्राहकों का डेटा उपलब्ध कराता था। आरोपी क्रेडिट कार्ड धारकों को फोन कर लिमिट बढ़ाने का झांसा देते थे। पीड़ित...
Gurugram News

Foreign Currency Exchange के नाम पर ठगी : 20 हजार डालर और 3000 ब्रिटिश पाउंड लेकर भागा B.Tech Engineer गिरफ्तार

Foreign Currency Exchange : साइबर सिटी गुरुग्राम में विदेशी मुद्रा (फॉरेन करेंसी) एक्सचेंज के नाम पर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। सेक्टर-50 थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल कर लोगों को अपना शिकार बनाता था। पुलिस ने इस मामले में हिसार से बीटेक पास एक युवक को गिरफ्तार किया है। Foreign Currency Exchange क्या है पूरा मामला? पीड़ित, जो खुद विदेशी मुद्रा का कारोबार करता है, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 फरवरी को उसे व्हाट्सएप पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उसे डॉलर और ब्रिटिश पाउंड बेचने की पेशकश की। झांसे में आकर पीड़ित सेक्टर-50 स्थित यूनिटेक बिजनेस जोन पहुंचा। पीड़ित के अनुसार, वहां मौजूद अभिषेक नाम के एक व्यक्ति ने उससे 20 हजार अमेरिकी डॉलर (करीब 19 लाख रुपए) और 3 हजार ब्रिटिश पाउंड (करीब 3.81 लाख रुपए) ले लिए। ...
Haryana Police में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 42 इंस्पेक्टरों का तबादला, जानें आपके जिले का हाल
Gurugram News

Haryana Police में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 42 इंस्पेक्टरों का तबादला, जानें आपके जिले का हाल

Haryana Police : हरियाणा पुलिस मुख्यालय ने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से एक बड़ा फैसला लिया है। पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए कुल 42 पुलिस इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किया गया है। DGP अजय सिंघल की ओर से जारी इस तबादला सूची ने महकमे में हलचल मचा दी है। प्रमुख जिलों और यूनिटों पर दिखा असर : Haryana Police जारी आदेशों के अनुसार, यह तबादले राज्य के विभिन्न जिलों और महत्वपूर्ण स्पेशल यूनिटों में किए गए हैं। इन प्रशासनिक बदलावों का सबसे ज्यादा असर गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे प्रमुख औद्योगिक शहरों पर पड़ा है। तबादलों का जिलावार विवरण: गुरुग्राम: 5 इंस्पेक्टरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। फरीदाबाद: 5 इंस्पेक्टरों का तबादला किया गया है। करनाल: 4 इंस्पेक्टरों को स्थानांतरित किया गया है। सोनीपत: 4 इंस्पेक्टरों को अलग-अलग जोन में शिफ्ट किया...
Gurugram News

Transgender : रेलवे पुलिस ने पकड़े 125 नकली किन्नर, पढ़े-लिखे इंटर पास युवक नकली किन्नर बन ट्रेनों में मांगते थे पैसा

Transgender : रेल यात्रियों से अवैध वसूली की शिकायतों के बाद जबलपुर आरपीएफ (RPF) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। आरपीएफ की टीम ने ट्रेनों में छापामार कर तीन ऐसे ‘नकली’ किन्नरों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने पैसे कमाने के लालच में सर्जरी करवाकर किन्नर का वेश धारण किया था। https://gurugramnewsnetwork.com/wp-content/uploads/2026/06/Arrested-Transgenders.mp4 पड़े-लिखे युवक बन रहे थे ‘किन्नर’ (Transgender) आरपीएफ की पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे वास्तव में युवक हैं। उन्होंने केवल रुपयों की अवैध कमाई के लिए किन्नर का वेश अपनाया था। इनमें से कुछ ने सर्जरी भी करवाई है। ये नकली किन्नर ट्रेनों में यात्रियों से 10 रुपये से लेकर 100 रुपये तक की वसूली किया करते थे। आरपीएफ के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों में से कुछ उच्च शिक्षित भी हैं और उन्होंने ‘इंटरमीडिएट’ (12वीं) तक की पढ़ाई की है। यदि ...