Gurugram News

Gurugram News

Gurugram News : पुलिस नाके पर होमगार्ड को कुचलने वाला ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

Gurugram News : साइबर सिटी के सेक्टर-65 इलाके में गफलत और लापरवाही से तेज रफ्तार ट्रक चलाकर पुलिस बैरिकेड्स तोड़ने और ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान को कुचलकर मार डालने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोहना क्राइम ब्रांच की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने नाके पर खड़े जवान के अलावा वहाँ खड़ी एक कार को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया था। घटना बीते 2 जून 2026 की रात की है। सेक्टर-65 थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि वर्ल्डमार्क मॉल के सामने लगाए गए पुलिस नाके पर एक बेकाबू ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी है। नाके पर तैनात सेक्टर-65 थाने के सब-इंस्पेक्टर (SI) देवेंद्र कुमार ने बताया कि वे अपनी टीम के साथ चेकिंग ड्यूटी पर थे। इसी दौरान एक सीमेंट मसाला मिक्सचर ट्रक बेहद तेज गति और लापरवाही से आया। ड्राइवर ने नाके पर लगे बैरिकेड्स को तोड़ते हुए ...
Gurugram News

Gurugram में हैवान बना पति: खाना अच्छा नहीं बनने पर बेलन से पीट-पीटकर पत्नी को मार डाला

Gurugram : साइबर सिटी के सेक्टर-93 इलाके से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक शराबी पति ने मामूली बात पर विवाद होने के बाद अपनी पत्नी की बेलन से बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी सोमवार सुबह पड़ोसियों के जरिए पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान 36 वर्षीय मीना देवी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम साहिब साहनी है। यह परिवार मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के चैनपुर-मीनापुर गांव का रहने वाला है। पिछले कई सालों से यह दंपती गुरुग्राम के अलग-अलग इलाकों में रह रहा था। वर्तमान में साहिब और मीना एक ठेकेदार के अधीन निर्माण श्रमिक (मजदूर) के रूप में काम करते थे और सेक्टर-93 स्थित सफायर मॉल की बिल्डिंग के पास झुग्ग...
Raheja Developers पर ED का बड़ा एक्शन, 503 करोड़ रुपये की संपत्ति की गई जब्त
Gurugram News

Raheja Developers पर ED का बड़ा एक्शन, 503 करोड़ रुपये की संपत्ति की गई जब्त

Raheja Developers :  प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रियल एस्टेट कंपनी मेसर्स रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड (RDL) के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत कार्रवाई करते हुए कंपनी और उसके प्रमोटर व डायरेक्टर नवीन एम. रहेजा व उनके परिवार के सदस्यों की करीब 503.48 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त  कर लिया है। ईडी की यह जांच आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा दर्ज की गई कई प्राथमिकियों (FIRs) पर आधारित है। यह एफआईआर बड़ी संख्या में उन होमबायर्स (घर खरीदारों) की शिकायतों पर दर्ज की गई थीं, जिन्होंने रहेजा डेवलपर्स के विभिन्न आवासीय प्रोजेक्ट्स में फ्लैट बुक कराए थे, लेकिन उन्हें न तो घर मिले और न ही पैसे वापस मिले। ईडी की जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच के अनुसार, रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड ने अपनी विभिन्न आवा...
Gurugram News

DTP Action: 3 एकड़ में बसी अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, अवैध सड़कें और इमारतें जमींदोज

DTP Action : गुरुग्राम के बिलासपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव खरखरी के राजस्व क्षेत्र (Revenue Estate) में सोमवार को जिला प्रशासन और योजना विभाग द्वारा अवैध कॉलोनियों के खिलाफ एक बड़ा तोड़फोड़ अभियान (Demolition Drive) चलाया गया। बिलासपुर थाने के भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया, जिससे भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया। DTP अमित मधोलिया के अनुसार खरखरी गांव की करीब 3 एकड़ भूमि पर बिना किसी अनुमति और नियमों को ताक पर रखकर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इस अवैध निर्माण को रोकने और ढहाने के लिए सोमवार सुबह ही क्रेन और जेसीबी मशीनों के साथ टीम मौके पर पहुंच गई थी। कार्रवाई के दौरान टीम ने कॉलोनी के भीतर किए गए सभी अवैध निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया, जिसमें मुख्य रूप से शामिल हैं। 6 निर्माणाधीन ढांचे, 10 अन्य निर्मित ढांचे, 4 डीपीसी, 4 चारदीवारी और   कॉ...
Gurugram News

Central NCR : हरियाणा में खुलेगा विकास का द्वार, KMP-KGP के किनारे बनेगा सेंट्रल NCR, 5 नए शहर बसाए जाएंगे

Central NCR :  हरियाणा सरकार कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) और कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (KGP) एक्सप्रेसवे के आसपास के क्षेत्र को देश के सबसे बड़े औद्योगिक और आर्थिक विकास केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी में है। प्रस्ताव के अनुसार, दोनों एक्सप्रेसवे के दोनों ओर लगभग पांच किलोमीटर तक के इलाके को ‘सेंट्रल NCR’ का दर्जा देने की योजना बनाई गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को ‘गोल्डन रिंग ऑफ अपॉर्च्युनिटी’ के रूप में विकसित किया जाएगा। KMP कॉरिडोर बनेगा विकास का नया केंद्र सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) प्लानिंग बोर्ड की आगामी बैठक में हरियाणा सरकार इस योजना का मसौदा पेश कर सकती है। राज्य सरकार का लक्ष्य करीब 135 किलोमीटर लंबे KMP कॉरिडोर को औद्योगिक निवेश, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार सृजन का प्रमुख हब बनाना है। पंचग्राम परियोजना के तहत बसेंगे नए ग्रीनफील्ड शहर सरकार ने K...
Gurugram News

BJP MLA विधायक घनश्याम दास अरोड़ा का वॉट्सएप हैक, मंत्रियों और अफसरों से मांगे रुपए; 2 साल में दूसरी बार बने निशाना

BJP MLA : हरियाणा में साइबर अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब आम जनता तो दूर, सूबे के BJP MLA विधायक और माननीय भी सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला यमुनानगर से सामने आया है, जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और विधायक घनश्याम दास अरोड़ा का वॉट्सएप अकाउंट साइबर ठगों ने हैक कर लिया है। अकाउंट हैक करने के बाद शातिर ठगों ने उनके मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करते हुए प्रदेश के कई बड़े अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और यहां तक कि हरियाणा सरकार के कुछ मंत्रियों को भी रुपए भेजने संबंधी मैसेज भेज दिए। परिचित के फोन आने पर हुआ मामले का खुलासा यह पूरा मामला तब प्रकाश में आया जब BJP MLA घनश्याम दास अरोड़ा के एक बेहद करीबी परिचित के पास उनके ऑफिशियल नंबर से अचानक पैसों की मांग का मैसेज पहुंचा। परिचित को शक हुआ और उसने तुरंत फोन कर विधायक को इस संदेश के बारे में जानकारी दी। यह सुनते ही विधायक और उ...
Gurugram News

Leopard Trail बना अपराध की महास्थली, महिला का मिला सड़ा-गला शव; इलाके में मची सनसनी, शव की हालत खराब, नहीं हुई पहचान

Leopard Trail : साइबर सिटी का मशहूर और युवाओं का पसंदीदा पर्यटन स्थल ‘लेपर्ड ट्रेल’ (Leopard Trail) अब धीरे-धीरे अपराधियों की सुरक्षित शरणस्थली और अपराध की महास्थली बनता जा रहा है। बादशाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लेपर्ड ट्रेल की अरावली पहाड़ियों में एक अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। शव की हालत इतनी खराब है कि 24 घंटे बीत जाने के बाद भी मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और करके, सबूत मिटाने के इरादे से लाश को पहाड़ियों के बीच सुनसान जगह पर फेंका गया है। बदबू आने पर ग्रामीणों को चला पता घटना रविवार सुबह करीब 9 बजे की है, जब गैरतपुर बांस गांव के कुछ ग्रामीण अरावली पहाड़ियों (Leopard Trail) की तरफ गए थे। इसी दौरान उन्हें झाड़ियों और पहाड़ियों के बीच से असहनीय बदबू आई। जब ग्रामीणों ने करीब जाकर देखा, तो उन...
Gurugram News

Panchang and Rashifal सोमवार 15 जून 2026 सोमवती अमावस्या महासंयोग: शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का सटीक राशिफल

Panchang and Rashifal : आज 15 जून 2026, दिन सोमवार है। शास्त्रों में सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहा जाता है, जिसे बेहद दुर्लभ और पुण्य फलदायी माना गया है। आज के दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान और पितरों के तर्पण से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही, सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए आज के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा और परिक्रमा करती हैं। आज का विशेष मंत्र “आयुः प्रजां धनं विद्यां स्वर्गं मोक्षं सुखानि च। प्रयच्छन्तु तथा राज्यं पितरः श्राद्धतर्पिताः॥” अर्थ: आज सोमवती अमावस्या पर अपने पितरों का ध्यान करते हुए इस मंत्र का जाप करें या जल में काले तिल मिलाकर सूर्य देव और पितरों को अर्घ्य दें। इससे घर में सुख, समृद्धि और शांति का वास होता है। आइए जानते हैं आज का विस्तृत पंचांग, ग्रह स्थिति और आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है। आज का संपूर्ण पं...
Gurugram News

Job Fair : गुरुग्राम में युवाओं के लिए बेहतरीन मौका, आज और कल लगेंगे रोजगार मेले

Job Fair : हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों के उपलक्ष्य में 7 जून से 20 जून, 2026 तक व्यापक जनजागरण एवं प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रोजगार विभाग द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा विभिन्न स्वरोजगार एवं कौशल विकास योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। मंडल रोजगार कार्यालय, गुरुग्राम तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के संयुक्त तत्वावधान में 15 जून, 2026 को प्रातः 9 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सोहना परिसर तथा 16 जून, 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गुरुग्राम परिसर में रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। इन मेलों में निजी क्षेत्र की 30 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। रोजगार के साथ-साथ कौशल विकास और स्वरोजगार योजनाओ...
Gurugram News

Rashifal and Panchang रविवार 14 जून 2026 : रवि योग का महासंयोग, सूर्य के राशि परिवर्तन से चमकेगा इनका भाग्य

Rashifal and Panchang : आज मिथुन संक्रांति भी है, आज सूर्य देव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। साथ ही दोपहर तक रोहिणी नक्षत्र होने से ‘रवि योग’ का निर्माण हो रहा है। कल (सोमवार) सोमवती अमावस्या का महापर्व रहेगा। आज का पंचांग (Rashifal and Panchang) दिनांक: 14 जून 2026 वार: रविवार तिथि: ज्येष्ठ, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी (शाम 04:36 बजे तक), उसके बाद अमावस्या तिथि प्रारंभ। नक्षत्र: रोहिणी (दोपहर 02:44 बजे तक), उसके बाद मृगशिरा नक्षत्र। योग: सुकर्मा करण: शकुनि (शाम 04:36 बजे तक), फिर चतुष्पाद। सूर्योदय: प्रातः 05:22 बजे सूर्यास्त: सायं 07:20 बजे राहुकाल: सायं 05:36 से सायं 07:20 बजे तक (इस समय शुभ कार्य वर्जित हैं)। दैनिक राशिफल (Rashifal and Panchang) 1. मेष (Aries): पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आज किया गया पुरुषार्थ...