Delhi Gurugram के बीच 700 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड फ्लाइओवर, आधे घंटे का सफर 5 मिनट में होगा तय !
Delhi Gurugram के बीच ट्रैफिक जाम को खत्म करने के लिए 4 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड फ्लाइओवर बनाने की DPR मंजूर हो गई है । जल्दी दोनों शहरों के बीच घंटों का सफर मात्र कुछ मिनटों का रह जाएगा । फिलहाल इस चार किलोमीटर के दायरे को गाड़ी से पार करने में 35 से 40 मिनट लग जाते है लेकिन योजना सिरे चढ़ने के बाद ये सफर मात्र पांच मिनट में पूरा हो जाएगा । ये एलिवेटेड फ्लाइओवर सिग्नल फ्री होने वाला है ताकि जाम की पूरी तरह छुट्टी हो सके ।
साउथ दिल्ली से गुरुग्राम के बीच बनेगा फ्लाइओवर
दिल्ली सरकार के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने मंगलवार को बताया कि दिल्ली में SSN (संत श्री नागपाल रोड़) मार्ग पर चार किलोमीटर का सिग्नल फ्री एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा जिसके बाद इस रुट पर जाम पूरी तर खत्म हो जाएगा । ये एलिवेटेड फ्लाइओवर एसएसएन मार्ग पर अनुव्रत मार्ग से डीएलएफ फार्म्स, छतरपुर तक बनाया जाएगा । जिससे लोगों का सफर ...


