Big News : गुरुग्राम में 5 दिनों में 7,000 मकानों के बाहर चला बुलडोज़र, आगे भी जारी रहेगी तोड़फोड़

Big News : गुरुग्राम में पिछले 5 दिनों से चलाया जा रहा अतिक्रमण के खिलाफ महातोड़फोड़ अभियान आखिरकार गुरुवार को थम गया । लेकिन ये काफी नहीं है, 27 अप्रैल के बाद फिर से ऐसा अभियान चलाया जा सकता है । डीटीपीई विभाग ने हाईकोर्ट के आदेशों के बाद ये कार्रवाई की है । 5 दिनों में गुरुग्राम के लगभग 15 अलग अलग इलाकों के 7 हज़ार मकानों के बाहर किए हुए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया ।

अधिकारी-आम आदमी सब बराबर

DTPE विभाग द्वारा की गई ये महातोड़फोड़ किसी एक खास व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि विभाग की इस कार्रवाई में अफसर और आम आदमी सबको बराबर कर दिया । डीटीपीई विभाग की इस महातोड़फोड़ कार्रवाई में कई अफसरों के घरों के बाहर भी जो अतिक्रमण किया हुआ था उनको भी बक्शा नहीं गया और उनके घरों के बाहर भी बुलडोजर कार्रवाई की गई है ।

डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेशों के अनुसार गुरुग्राम की लाइसेंसी कॉलोनियों में स्टिल्ट प्लस 4 मकानों के बाहर किए हुए हज़ारों अतिक्रमणों को पूरी तरह हटा दिया गया । ये कार्रवाई रिटायर्ड बड़े अधिकारियों, आईएएस अधिकारियों और निगम पार्षदों के घरों के बाहर से भी अतिक्रमण हटाया गया । कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार का पक्षपात नहीं किया गया ।

Bulldozer Action

27 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई

हाईकोर्ट के आदेशों के बाद हुई इस कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है । इस मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में 27 अप्रैल को सुनवाई होनी है । रिपोर्ट को सुनवाई के दौरान कोर्ट के सामने रखा जाएगा । अधिकारियों ने चेताया है कि अगर हटाए हुए अतिक्रमण को फिर से बनाया जाता है तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि विभाग को अब चंडीगढ़ में इन पांच दिनों की कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है लेकिन यह अभियान लगातार जारी रहेगा। हमारी टीम पूरे जोश के साथ जो बची हुई कालोनियों में कार्रवाई करेंगी। पुरानी तोड़फोड़ पर निगरानी के लिए जूनियर इंजीनियर की कमेटी बनायीं जाएगी। इसके साथ ही लोगों से अपील हैं कि यह ना सोचे कि हमारी अभियान ख़तम हो गया हैं, अभी पूरे शहर कई कालोनियों रह गयी हैं, कई कालोनियों का कुछ हिस्सा रह गया हैं लेकिन कार्रवाई सब पर होगी। आप अपने स्तर पर अतिक्रमण को जितना जल्दी हटा लें उतना अच्छा हैं, नहीं तो मौके पर कोई समय नहीं दिया जाएगा।

The post Big News : गुरुग्राम में 5 दिनों में 7,000 मकानों के बाहर चला बुलडोज़र, आगे भी जारी रहेगी तोड़फोड़ appeared first on Gurugram News Network.