Flat : बेंगलुरू जैसे बड़े शहर में किराए पर एक अच्छा और बजट में मकान लेना किसी जंग से कम नहीं है । किराए पर कमरा लेते वक्त लोग अच्छी बालकनी, वैंटिलेशन और अच्छा व्यू मांगते हैं लेकिन बेंगलुरु में एक मकान मालिक ने जो कर दिखाया है वो शायद किसी को भी मकान मालिक की सोच पर हंसने को मजबूर कर देगा ।
बेंगलुरू के एक मकान मालिक ने अपने घर को कुछ ऐसा रुप दिया जिसे देखकर कोई सपने में भी नहीं सोच सकता कि कोई ऐसा कर सकता है । सोशल मीडिया पर आज कल उसी घर की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं ।
दो लड़कियां जब इस फ्लैट को किराए पर लेने के लिए देखने पहुंची तो उन्हें फ्लैट अच्छा लगा लेकिन जैसे ही वो बालकनी में पहुंची तो उनके होश ही उड़ गए । इस फ्लैट टूअर की दोनों लड़कियों ने वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक से एक मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आई हुई है ।
तैयार रहें अद्भुत नज़ारे के लिए, जो बालकनी में है
ये पूरा मामला तब सामने आया जब बेंगलुरु में तृषा नाम की एक महिला अपनी दोस्त के साथ फ्लैट किराए पर लेने के लिए गई और फ्लैट विजिट किया । दोनों ही दोस्तों को फ्लैट तो काफी अच्छा लगा लेकिन जैसे ही वो बालकनी में गई तो अपनी हंसी नहीं रोक पाई ।
बालकनी में मकान मालिक ने ओपन टॉयलेट सीट लगाई हुई थी वो भी चालू हालत में । खुली बालकनी में लगी टॉयलेट सीट को देखकर दोनों ही महिलाएं अपनी हंसी नहीं रोक पाई । लोग तो बालकनी में अच्छा व्यू और एहसास पाने के लिए पेड़ पौधे या कपड़े सुखाने का इंतजाम करते हैं लेकिन इस मकान मालिक ने ये क्रांतिकारी दिमाग लगाया और बालकनी में ओपन टॉयलेट लगा दिया ।
View this post on Instagram
जब दोनों महिलाएं बालकनी पहुंची तो देखा खुले आसमान के नीचे एक चमचमाता टॉयलेट पॉट लगा हुआ पाया । इतना ही खुली बालकनी में लगाया ये टॉयलेट देखकर दोनों ही महिलाओं को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ कि ये आखिर क्या किया हुआ है ।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
तृषा ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा बेंगलुरु में अब तक का हाउस हंटिंग का अनुभव । ये वीडियो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गया । ये वीडियो शनिवार को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया और दो दिन में ही इस वीडियो 40 लाख से ज्यादा व्यूज़ हो चुके हैं ।
वीडियो पर लोग तरह तरह के कमेंट करके मजे ले रहे हैं । कुछ लोग तो रेंटर मकान के इस क्रांतिकारी दिमाग को देखकर मजाक उड़ा रहे हैं तो कई यूजर बोल रहे हैं कि मकान मालिक अब इसे प्रीमियम फीचर बताकर फ्लैट का किराया और बढ़ा देगा क्योंकि यहां पर बेहतरीन वेंटिलेशन और हवादार नज़ारा मुफ्त मिल रहा है ।
The post अच्छे व्यू के लिए Flat देखने पहुंचीं लड़कियां, बालकनी में दिखा ऐसा नजारा कि उड़ गए होश, हंसते हंसते दुख रहा पेट – वीडियो वायरल appeared first on Gurugram News Network.
