Thieves Challenge/गुरुग्राम
जिले के सोहना उपमंडल स्थित दौलाह गांव में बेखौफ चोरों ने कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दो अलग-अलग मकानों को निशाना बनाया। चोरों ने यहां से करीब 12 तोले सोने के गहने और कीमती सामान समेट लिया। वारदात के बाद चोरों की दुस्साहस भरी हरकत ने पुलिस प्रशासन के भी होश उड़ा दिए हैं।
Thieves Challenge :
चोरी की इस घटना के बाद आरोपियों ने सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर एक पोस्ट के नीचे कमेंट करते हुए खुला चैलेंज दिया कि वे इसी तरह चोरी की वारदातों को अंजाम देते रहेंगे और पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती।
Thieves Challenge : दो मकानों के ताले तोड़ उड़ाए सोने के गहने
पीड़ित परिवारों के अनुसार, रात के समय अज्ञात चोरों ने सूने मकानों को निशाना बनाया और बड़ी चालाकी से अंदर दाखिल हुए। अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर करीब 12 तोले सोने के आभूषण, नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर मौके से फरार हो गए। सुबह जब परिजनों ने घर का सामान बिखरा देखा तो मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी।
Thieves Challenge : इंस्टाग्राम पर कमेंट कर लिखा- ‘नहीं पकड़ सकती पुलिस’
वारदात के बाद जब गांव में चोरी की चर्चा शुरू हुई और इससे जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर आई, तो इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट से विवादित कमेंट किया गया। कमेंट में खुले तौर पर लिखा गया कि चोरी की कार्रवाई इसी तरह जारी रहेगी और पुलिस में उन्हें रोकने की हिम्मत नहीं है। इस कमेंट के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और खौफ का माहौल है।
Thieves Challenge : मामला दर्ज, साइबर सेल की ली जा रही मदद
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। सोशल मीडिया पर दिए गए चैलेंज को देखते हुए साइबर सेल को भी एक्टिव कर दिया गया है। पुलिस इंस्टाग्राम अकाउंट के आईपी एड्रेस और लोकेशन को ट्रेस कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
The post Thieves Challenge : चोरों की पुलिस को चुनौती, सोशल मीडिया पर लिखा- ‘चोरी करते रहेंगे, पुलिस कुछ नहीं बिगाड़ सकती’ appeared first on Gurugram News Network.
