Property Tax : गुरुग्राम में अब प्रॉपर्टी टैक्स बकाएदारों की खैर नहीं है । मानेसर नगर निगम की टीम ने प्रॉपर्टी टैक्स बकाएदारों पर एक्शन लेना शुरु कर दिया है । सोमवार को नगर निगम की टीम ने दो बड़े बड़े कमर्शियल टॉवरों को सील कर दिया । इन दोनों इमारतों पर लगभग साढ़े सात करोड़ रुपए से ज्यादा का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था ।
कई नोटिस दिए नहीं दिया टैक्स
मानेसर नगर निगम के प्रवक्ता पवन यादव ने बताया कि मानेसर नगर निगम एरिया में प्रॉपर्टी टैक्स बकाएदारों को बार बार नोटिस दिए जा रहे हैं जो प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान नहीं कर रहे उन पर एक्शन लिए जा रहे हैं । सोमवार को भी नगर निगम मानेसर की टैक्स विंग ने टैक्स डिफाल्टरों पर कार्रवाई करते हुए दो कमर्शियल टावरों को सील किया ।
टैक्स असिस्टेंट उदय सिंह के नेतृत्व में नवीन, भरत और नितेश की टीम ने सेक्टर-8 स्थित प्लॉट नंबर सीपी-2, इस टावर पर 7 करोड़ 7 लाख रुपये और सेक्टर-2 स्थित अमरापाली कॉरपोरेट हब जे टावर को सील किया। इस टावर पर 60 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।
नगर निगम के संयुक्त आयुक्त लोकेश यादव ने बताया कि निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। निगम क्षेत्र में ऐसी बहुत सी इमारतें है, जिस पर निगम का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। इन प्रॉपर्टी को बार-बार नोटिस दे चुके हैं, परंतु इन्होंने अपना टैक्स जमा नहीं करवाया है। निगम की टीम ऐसी सभी इमारतों को सील करेगी। सीलिंग के बावजूद टैक्स जमा न करने पर निगम नियमानुसार कार्रवाई भी करेगी।
The post Property Tax बकायेदारों की अब खैर नहीं, साढ़े सात करोड़ बकाया होने पर दो कमर्शियल टॉवर सील appeared first on Gurugram News Network.
