Lamborghini : गुरुग्राम सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूस पाने के आज कल के युवा कारों से जानलेवा स्टंट करने से बाज़ नहीं आ रहे हैं । ताज़ा मामला गुरुग्राम के Dwarka Expressway से आया है । जब 3.5 करोड़ रुपए की Lamborghini कार से स्टंट करने और रेस लगाने की वीडियो वायरल होने पर गुरुग्राम पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है । गुरुग्राम पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।
3.5 करोड़ रुपए की कार से स्टंट
गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा था जिसमें एक Lamborghini कार से द्वारका एक्सप्रेसवे पर जानलेवा स्टंट किया जा रहा था । वीडियो में कार से रेस लगाते हुए युवा दिखाई दे रहे थे । वीडियो को संज्ञान में आते ही गुरुग्राम पुलिस ने राजेन्द्रा पार्क थाने में केस दर्ज किया ।
पुलिस ने कार स्टंट से जुड़े सीसीटीवी फुटेज निकलवाए और गाड़ी के नंबर के आधार पर गोल्फ कोर्स रोड़ पर द पाल्म स्प्रिंग सोसाइटी में रहने वाले 24 वर्षीय प्रणव मनचंदा को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने आरोपी से 3.5 करोड़ रुपए की Lamborghini Huracan Evo कार को भी जब्त कर लिया ।
स्टंट करने वालों पर पैनी नज़र
गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार का कहना है कि गुरुग्राम पुलिस की स्पेशल टीम सोशल मीडिया पर पैनी नज़र रखती है और कानूनों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेती है । पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वो सड़कों पर चलते वक्त किसी प्रकार का जानलेवा स्टंट ना करे अन्यथा आपके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
The post गुरुग्राम की सड़कों पर 3.5 करोड़ की Lamborghini से स्टंट किया, पुलिस ने केस दर्ज कर कार चालक को किया गिरफ्तार appeared first on Gurugram News Network.
