Local Pass : हाइवे और एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है । NHAI ने उन वाहन चालकों के लिए ऑनलाइन पास बनवाने के लिए सुविधा शुरु की है जो कि टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहते हैं । अब उन वाहन चालकों को अपने लोकल पास रिचार्ज कराने के लिए टोल प्लाजा बूथ पर जाने की जरुरत नहीं बल्कि अब ऐसे वाहन चालक अपने मोबाइल से ही ऑनलाइन तरीके से अपने FasTag को ऑनलाइन ही रिचार्ज करा सकेंगे ।
LOCAL PASS होंगे ऑनलाइन रिचार्ज
NHAI की तरफ से Rajmargyatra एप में ये फीचर लॉंच किया गया है जिसके जरिए अब आप घर बैठे ही अपनी गाड़ी के FasTag में लोकल पास को रिचार्ज कर सकेंगे इसके लिए आपको अब टोल बूथ पर जाकर लंबी लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी । इस फीचर के जरिए लोगों को सहूलियत देने की बात कही गई है ।

20KM के दायरे में मिलेगी अनलिमिटेड ट्रिप
NHAI के रुल्स के अनुसार एक्सप्रेसवे और हाइवे पर किसी भी टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में पंजीकृत वाहन को लोकल पास की सुविधा दी जाती है जिसमें मात्र 350 रुपए के मंथली लोकल पास के जरिए संबंधित टोल प्लाजा पर अनलिमिटेड ट्रिप की सुविधा मिलती है । 350 रुपए का रिचार्ज कराने के बाद आप अपने लोकल एरिया में बने टोल प्लाजा से अनगिनत बार बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आवाजाही कर सकते हैं ।
कैसे करें ऑनलाइन रिचार्ज ?
अपने फास्टैग में लोकल पास को ऑनलाइन एक्टिवेट करने के लिए आपको पहले अपने मोबाइल फोन में Rajmargyatra एप डाउनलोड करनी होगी उसके बाद आपको एप को अपने मोबाइल नंबर के जरिए लॉगिन करना होगा और लोकेशन इस्तेमाल की अनुमति प्रदान करनी होगी ।
उसके बाद आपको एप के अंदर ही Local Pass का ऑप्शन मिलेगा जिस पर क्लिक करते ही आप रिचार्ज वाले पेज पर आ जाएंगे । Local Pass को एक्टिवेट करने के लिए आपको आसान से चार स्टेप फॉलो करने होंगे ।
सबसे पहला स्टेप मोबाइल एप में आपको अपना 20 किलोमीटर के दायरे वाला टोल प्लाजा सिलेक्ट करना होगा, उसके बाद आपको DigiLocker के जरिए अपना एड्रेस सत्यापित करना होगा । आपका एड्रेस वैरिफाई होने के बाद आपको अपने वाहन नंबर के आधार पर लगे FASTag को वैरिफाई करना होगा । सब कुछ सत्यापित होने के बाद आपको बस पेमेंट करनी होगी जिसके बाद अगले एक महीने के लिए आपके FASTag में लोकल पास एक्टिवेट हो जाएगा ।

The post Toll के 20KM दायरे वालों के Local Pass अब ऑनलाइन होंगे रिचार्ज, लोकल टोल पर मिलेगी अनलिमिटेड ट्रिप appeared first on Gurugram News Network.
