Step Father Murder : गुरुग्राम पटौदी इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां एक सौतेले बेटे ने अपने बाप के सीने में कुदाल (गैती) से कई वार करके पिता को मौत के घाट उतार दिया । वारदात को अंजाम देने के बाद सौतेला बेटा मौके से फरार हो गया जिसको गिरफ्तार करने के लिए गुरुग्राम पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही है । जानकारी के मुताबिक आरोपी बेटे की मां से मृतक ने 13 साल पहले शादी की थी जिससे सौतेला बेटा खुश नहीं था ।
रात में छाती में कुदाल से किया हमला
जानकारी के अनुसार पटौदी के सफेदार नगर में एक मकान में बिहार के मूल निवासी मनोज अपनी पत्नी के साथ किराए पर रहते थे । मनोज ने बिहार की रहने वाली महिला से 13 पहले शादी की थी । महिला की ये दूसरी शादी थी । शिकायतकर्ता के अनुसार मनोज का अपने सौतेले बेटे शिवम के साथ लगातार विवाद रहता था ।
बताया जा रहा है कि शिवम अपनी मां की इस दूसरी शादी से खुश नहीं था और लगातार बाप बेटों में विवाद रहता था । सोमवार रात को भी दोनों के बीच विवाद हुआ और इसी विवाद के बीच शिवम उर्फ शिवा ने अपने सौतेले पिता की छाती में कुदाल (गैती) से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया ।
पत्नी ने मकान मालिक को दी सूचना
जानकारी मिली है मकान मालिक जसवंत सिंह को मृतका की पत्नी ने रात में 1 बजे फोन करके सूचना दी कि उसके बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी है । जब मकान मालिक मौके पर पहुंचे तो खाट पर मनोज की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी और आरोपी मौके से फरार हो गए थे ।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पटौदी पुलिस थाने की टीम और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची । पुलिस की टीमों ने मौके से ही साक्ष्य जुटाए और हत्या में प्रयोग की गई कुदाल को भी बरामद कर लिया ।
आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित
पुलिस को जानकारी मिली है कि मनोज को उसके सौतेले बेटे शिवम ने अपने भाई के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा है । दोनों ही आरोपी फरार है । आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई है और आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है ।
The post Step Father Murder : गुरुग्राम में सनसनीखेज़ वारदात, सौतेले बेटों ने बाप की छाती में उतार दिया कुदाल, बेटे फरार appeared first on Gurugram News Network.
