Artemis Hospital के असिस्टेंट मैनेजर ने ICU में नर्स को पीटा, पुलिस ने आरोपी मैनेजर को किया गिरफ्तार

Artemis Hospital : गुरुग्राम के सेक्टर 51 के आर्टेमिस अस्पताल में एक बड़ी घटना सामने आई है । अस्पताल में काम करने वाली एक नर्स ने अस्पताल के ही असिस्टेंट मैनेजर पर बदसलूकी और मारपीट का आरोप लगाया है । घटना के बाद हिंदू संगठनों से जुड़े लोग भी अस्पताल पहुंचे । पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है ।

ICU में हुई मारपीट

अस्पताल में काम करने वाली नर्स ने आरोप लगाया कि आर्टेमिस अस्पताल के असिस्टेंट मैनेजर दिलशाद खान ने गुरुवार सुबह उसके साथ बदलसूलकी की और हाथ पकड़ने की कोशिश की लेकिन जब नर्स ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने नर्स के साथ मारपीट की और सोफे पर गिराकर उसको की थप्पड़ मारे ।

पीडित नर्स ने आरोप लगाया है कि जिस दौरान असिस्टेंट मैनेजर उस पर हमला कर रहा था तो वो लगातार मदद के लिए चिल्ला रही थी लेकिन अस्पताल के किसी भी स्टाफ ने उसकी मदद नहीं की । घटना की जानकारी जैसे ही हिंदू संगठनों को लगी तो हिंदू संगठनों से जुड़े कुछ लोग अस्पताल पहुंच गए और हंगामा करने की कोशिश की ।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पीडित नर्स के साथ हुई घटना के बाद नर्स ने इसकी जानकारी गुरुग्राम पुलिस को दी जिसके बाद सेक्टर 50 पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद मामले में केस दर्ज करते हुए आरोपी असिस्टेंट मैनेजर दिलशाद खान को गिरफ्तार कर लिया । नर्स ने आरोप लगाए हैं कि दिलशाद खान पहले भी नर्स के साथ बदसलूकी कर चुका है ।

पंजाब के फरीदकोट का रहने वाला आरोपी दिलशाद खान आर्टेमिस अस्पताल में बतौर असिस्टेंट मैनेजर के पद पर काम करता है और पीडित नर्स का टीम लीडर भी है । पीडित नर्स पिछले दो साल से आर्टेमिस अस्पताल में काम करती है ।

मारपीट के मामले में अस्पताल प्रबंधन बात करने की कोशिश की गई लेकिन अभी तक अस्पताल प्रंबधन की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है ।

The post Artemis Hospital के असिस्टेंट मैनेजर ने ICU में नर्स को पीटा, पुलिस ने आरोपी मैनेजर को किया गिरफ्तार appeared first on Gurugram News Network.