DTP Action: 3 एकड़ में बसी अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, अवैध सड़कें और इमारतें जमींदोज

DTP Action : गुरुग्राम के बिलासपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव खरखरी के राजस्व क्षेत्र (Revenue Estate) में सोमवार को जिला प्रशासन और योजना विभाग द्वारा अवैध कॉलोनियों के खिलाफ एक बड़ा तोड़फोड़ अभियान (Demolition Drive) चलाया गया। बिलासपुर थाने के भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया, जिससे भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया।

DTP अमित मधोलिया के अनुसार खरखरी गांव की करीब 3 एकड़ भूमि पर बिना किसी अनुमति और नियमों को ताक पर रखकर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इस अवैध निर्माण को रोकने और ढहाने के लिए सोमवार सुबह ही क्रेन और जेसीबी मशीनों के साथ टीम मौके पर पहुंच गई थी।

कार्रवाई के दौरान टीम ने कॉलोनी के भीतर किए गए सभी अवैध निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया, जिसमें मुख्य रूप से शामिल हैं। 6 निर्माणाधीन ढांचे, 10 अन्य निर्मित ढांचे, 4 डीपीसी, 4 चारदीवारी और   कॉलोनी के भीतर अवैध रूप से बिछाए गए पूरे रोड नेटवर्क (सड़कों के जाल) को भी पूरी तरह से उखाड़ दिया गया। (DTP)

बिलासपुर थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने इस मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखी, जिससे कार्रवाई बिना किसी विरोध के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे भू-माफियाओं के बहकावे में न आएं और ऐसी किसी भी अवैध या अनधिकृत कॉलोनी में प्लॉट या मकान न खरीदें। बिना अनुमति के किए जाने वाले ऐसे निर्माणों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। (DTP)

 

The post DTP Action: 3 एकड़ में बसी अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, अवैध सड़कें और इमारतें जमींदोज appeared first on Gurugram News Network.