Weather Update : भीषण गर्मी से परेशान होने का समय अब चला गया है । मौसम विभाग ने एक अच्छी खबर साझा की है । आज से आने वाले तीन दिनों तक हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में मौसम बदलने वाला है । अगले तीन दिनों तक हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में जमकर बादल बरसेंगे । साथ ही तेज़ हवाओं के साथ तेज़ गरज चमक भी हो सकती है ।
आज से शुरु होगा बारिश का दौर
मौसम विभाग के अनुसार आज यानि कि 11 जून से 14 जून तक हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में बादल छाए रहेंगे । कई इलाकों में तेज़ हवाएं चल सकती हैं । गरज चमक के साथ कई इलाकों में तेज़ बारिश होगी जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है ।
दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
IMD Chandigarh के अनुसार आज यानि कि 11 जून को हरियाणा के कई जिलों में आंधी तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है जिसमें गुरुग्राम भी शामिल हैं । जबकि 12 और 13 जून के लिए लगभग पूरे हरियाणा के लिए तेज़ आंधी, गरज चमक के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है ।

मौसम विभाग का मानना है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की वजह से दिल्ली एनसीआर और हरियाणा के कई हिस्सों में अचानक से मौसम में बदलाव आएगा जिसके बाद भीषण गर्मी से छुटकारा मिल सकता है ।

कब आएगा मॉनसून !
मॉनसून उत्तर भारत की तरफ बढ़ चला है । 4 जून को केरल पहुंचने के बाद मॉनसून ने स्पीड पकड़ ली है । फिलहाल मॉनसून महाराष्ट्र तक पहुंच चुका है । कुछ दिनों में मॉनसून तेज़ी से बढ़ता हुआ मध्यप्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश पहुंचेगा, IMD का अनुमान है कि इस साल मॉनसून 25 जून से पहले दिल्ली एनसीआर और हरियाणा में दस्तक दे सकता है ।
The post Weather Update : आज से हरियाणा में शुरु होगा आंधी-बारिश का दौर, अगले तीन कैसा रहेगा मौसम ! IMD ने जारी किया अलर्ट appeared first on Gurugram News Network.
