Gurugram Strike : हरियाणा में प्राइवेट कंपनियों में वेतन बढ़ोतरी को लेकर हुए प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहे हैं । हरियाणा सरकार ने राज्य में न्यूतनम वेतन में बढोतरी कर दी है और सभी कंपनियों को इसे तत्काल लागू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं लेकिन फिर भी कई कंपनियों के कर्मचारियों ने अब वेतन को लेकर अपनी दूसरी मांगे रखनी शुरु कर दी हैं । सोमवार सुबह सुबह गुरुग्राम के सेक्टर 34 की इन्फोसिटी में लैंस बनाने वाली कंपनी के कर्मचारियों ने हड़ताल का एलान कर दिया है ।
वेतन बढ़ोतरी को लेकर तकरार
सोमवार सुबह सुबह सेक्टर 34 की इन्फोसिटी में बनी Vision Rx Lab कंपनी के कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया और कंपनी के बाहर खड़े होकर प्रदर्शन करना शुरु कर दिया है । जिसकी वजह से कंपनी में फिलहाल काम बंद हैं । कर्मचारियों की मांगे हैं कि 2 साल, 5 साल और 10 साल से ज्यादा समय से काम करने वाले कर्मचारियों को सेमी स्किल्ड, स्किल्ड और हाई स्किल्ड के हिसाब से न्यूनतम सैलरी दी जाए । इसके अलावा सैलरी इंक्रीमेंट को भी 10 प्रतिशत पर फिक्स करने की मांग रखी गई हैं ।

चश्मों के लैंस बनाती है कंपनी
आपको बता दें कि इससे पहले गुरुग्राम के मानेसर इलाके में कई कंपनियों के कर्मचारियों ने पिछले महीने प्रदर्शन करने शुरु कर दिए थे जिसके बाद हरियाणा सरकार ने नॉन स्किल्ड, सेमी स्किल्ड और स्किल्ड कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में बढोतरी का एलान किया था । सेक्टर 34 में Vision Rx Lab pvt ltd नाम की कंपनी में सोमवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन करना शुरु कर दिया है । इस कंपनी में नज़र के चश्मों के लिए लैंस बनाने का काम किया जाता है ।
कंपनी ने कहा पहले ही दे रहे बढ़ी हुई सैलरी
कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि कंपनी की तरफ से कर्मचारियों को पहले ही सरकार द्वारा तय किए गए न्यूनतम वेतन के आधार पर ही सैलरी दी जा रही है । कर्मचारी किस बात को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, अभी जानकारी ली जा रही है ।
The post Gurugram Strike : गुरुग्राम में फिर वेतन बढ़ोतरी को लेकर विवाद, सुबह सुबह कर्मचारियों ने काम किया बंद, प्रदर्शन शुरु appeared first on Gurugram News Network.
