BREAKING NEWS : गुरुग्राम में महातोड़फोड़ अभियान, एक दिन में 38 KM सड़क की कब्ज़ामुक्त, 1,189 स्ट्रक्चर तोड़े गए

BREAKING NEWS :  मंगलवार को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के डीटीपी एन्फोर्समेंट गुरुग्राम द्वारा अतिक्रमण विरोधी महाअभियान के चौथे दिन भी ज़बरदस्त बुलडोज़र एक्शन देखने को मिला। डीटीपीई (एन्फोर्समेंट) अमित मधोलिया के नेतृत्व में आठ लाइसेंस कॉलोनियों में एक साथ समन्वित कार्रवाई करते हुए सड़कों के राइट ऑफ वे (ROW), ग्रीन एरिया और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

डीटीपीई की मानें तो लोगों ने घरों के आगे और कार्नर घरों के साइड में इस कद्र ग्रिल लगाकर अतिक्रमण किया हुआ था कि दो गाड़ियां एक साथ नहीं निकाल सकती। अब तोड़फोड़ के बाद सड़कें काफ़ी खुली खुली हो गयी हैं। इस अभियान से लोगों को परेशानी जरूर होगी लेकिन लॉन्ग टर्म में इस अभियान से संकरी सड़कों कि समस्या ख़तम हो जाएगी।

Breaking News

8 कॉलोनियों में हुई तोड़फोड़

अभियान की शुरुआत डीएलएफ फेज-2 के एम ब्लॉक से की गई जहां टीम-1 ने एम ब्लॉक, आकाशनीम मार्ग, एल एवं एल एक्सटेंशन (आंशिक), कासिया मार्ग और क्यू ब्लॉक के लगभग 800-900 मकानों को कवर किया। इस दौरान 250 से अधिक अवैध लॉन/रेलिंग हटाई गईं, 80 से अधिक गार्ड रूम ध्वस्त किए गए। 250 से अधिक छोटे अतिक्रमण (दीवारें, नेम प्लेट, शेड आदि) हटाए गए।

टीम-2: साउथ सिटी-1 एवं ग्रीनवुड सिटी (एटीपी दिव्या दहिया) कुल 13 किमी सड़क क्षेत्र अतिक्रमण मुक्त, 70 दुकानों के सामने रैंप/एक्सटेंशन हटाए, 29 गार्ड रूम, 8 टिन शेड, 12 अस्थायी ढांचे हटाए, 40 मकानों के सामने रैंप/ग्रिल/सीढ़ियां हटाई गईं ।

टीम-3: पालम विहार (एटीपी नवीन बरुआ), 150 मकानों के सामने दीवार/फेंसिंग हटाई, 16 गार्ड रूम ध्वस्त

टीम-4: सुशांत लोक-2 (एटीपी ज्योति), रैंप: 30, गार्ड रूम: 6, डीजी सेट: 3, बाउंड्री वॉल: 12, ग्रीन एरिया अतिक्रमण: 18, कुल 12 किमी रोड नेटवर्क कवर

टीम-5: उप्पल साउथेंड / सेक्टर-49 (एटीपी कुलदीप), 6 अवैध दुकानें ध्वस्त, 11 गार्ड रूम, 20 रैंप-सीढ़ियां, 15 फेंसिंग, 15 कार शेड हटाए, लगभग 9 किमी रोड कवर

Breaking News

टीम-6: सुशांत लोक-1 (प्लानिंग असिस्टेंट विमल), 9 गार्ड रूम, 2 पार्किंग शेड हटाए, 25 रैंप/सीढ़ियां/दीवारें, 35 फेंसिंग हटाई, 7 होर्डिंग्स व कमर्शियल एरिया से अवैध संरचनाएं हटाई, 2.5 किमी रोड अतिक्रमण मुक्त

टीम-7: उप्पल साउथेंड, मालिबू टाउन, विपुल वर्ल्ड, अल्मेडा (प्लानिंग असिस्टेंट राकेश), एमएस बैरिकेडिंग, रैंप, बाउंड्री वॉल, प्लेटफॉर्म हटाए, 8 गार्ड रूम ध्वस्त, PG/कमर्शियल उपयोग वाले 5 मकान चिन्हित, कुल 3 किमी क्षेत्र कवर

टीम-8: अंसल वर्सालिया एवं ऐसेन्सिया (प्लानिंग असिस्टेंट तरुण भाटिया), 15 ग्रिल फेंसिंग, 40+ प्लांटर्स, 7 गार्ड केबिन हटाए

Breaking News

अब नहीं चलेगा अतिक्रमण

विभाग ने साफ किया है कि गुरुग्राम की सभी लाइसेंस कॉलोनियों में यह अभियान आगे भी लगातार और सख्ती के साथ जारी रहेगा, ताकि सड़कों, ग्रीन एरिया और सार्वजनिक स्थानों को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त किया जा सके। (Breaking News)

क्या कहते है डीटीपीई अमित मधोलिया

यह अभियान केवल एक दिन की कार्रवाई नहीं, बल्कि शहर को व्यवस्थित और सुगम बनाने की सतत प्रक्रिया है। पहले नागरिकों को स्वयं अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया गया था लेकिन कई जगहों जब लोगों ने सहयोग नहीं किया तो पीले पंजे से कार्रवाई की गयी। अब नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध बिना किसी छूट के सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

The post BREAKING NEWS : गुरुग्राम में महातोड़फोड़ अभियान, एक दिन में 38 KM सड़क की कब्ज़ामुक्त, 1,189 स्ट्रक्चर तोड़े गए appeared first on Gurugram News Network.