Earthquake In Haryana : सोमवार शाम भूकंप से थर्रा गई हरियाणा की धरती, Delhi NCR तक हिल गया सब कुछ

Earthquake In Haryana : सोमवार शाम दिल्ली से मात्र 80 किलोमीटर दूर भूकंप से हड़कंप फैल गया । सोमवार शाम करीब सवा 6 बजे भूकंप की वजह से दिल्ली एनसीआर में धरती थर्रा गई । हालांकि भूकंप की तीव्रता बेहद कम होने की वजह से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है ।

लेकिन दिल्ली के बेहद नजदीक भूकंप का केन्द्र होने की वजह से एक बार फिर से खतरे की घंटी बज गई है । National Center for Seismology के अनुसार सोमवार शाम करीब 6 बजकर 11 मिनट पर 2.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए ।

हरियाणा के इस जिले से उठी भूकंप की लहर (Earthquake In Haryana)

National Center for Seismology के अनुसार सोमवार शाम को दिल्ली के बेहद नजदीक हरियाणा के रेवाड़ी जिले में भूकंप का केंद्र रहा । हालांकि भूकंप की तीव्रता मात्र 2.4 रही । भूकंप की लहर धरती के 5 किलोमीटर नीचे से उठी । (Earthquake In Haryana)

The post Earthquake In Haryana : सोमवार शाम भूकंप से थर्रा गई हरियाणा की धरती, Delhi NCR तक हिल गया सब कुछ appeared first on Gurugram News Network.