Route Divert : आज से गुरुग्राम में शिव भक्त कावंड़ियों की एंट्री के चलते गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली जयपुर हाइवे पर चलने वाले भारी वाहनों के लिए रुट डायवर्जन प्लान लागू किया है ।
कावंड़ यात्रा और शिवरात्रि के मद्देनजर गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने भारी वाहन चालकों के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। कांवड़ियों और डाक कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 9 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक भारी वाहनों के रूट में बदलाव किया गया है।
पुलिस के अनुसार, श्रावण मास में शिव भक्त और कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेकर विभिन्न धार्मिक स्थलों पर जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। 11 अगस्त को श्रावण मास शिवरात्रि के अवसर पर सड़कों पर कांवड़ियों और डाक कांवड़ियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। ऐसे में यातायात का दबाव भी बढ़ सकता है।
भारी वाहन चालकों के लिए जरूरी निर्देश
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने निर्देश दिए हैं कि जो भारी वाहन चालक दिल्ली-गुरुग्राम के रास्ते राजस्थान, झज्जर, रेवाड़ी, पटौदी, नूंह और फरीदाबाद सहित अन्य जिलों और स्थानों की ओर जाना चाहते हैं, वे निर्धारित अवधि के दौरान सामान्य मार्गों के बजाय वैकल्पिक रूट का इस्तेमाल करें ।

9 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक भारी वाहन चालक केवल द्वारका एक्सप्रेसवे और KMP एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएं।
कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए फैसला
ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि यह व्यवस्था कांवड़ियों, डाक कांवड़ियों और आम वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है। इसका उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात को व्यवस्थित बनाए रखना और किसी भी प्रकार की परेशानी या दुर्घटना की संभावना को कम करना है।

पुलिस ने सभी भारी वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित रूट का ही इस्तेमाल करें और यातायात नियमों का पालन करें। साथ ही गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करें।

कब तक लागू रहेगी एडवाइजरी?
शुरुआत: 9 अगस्त 2026
अंतिम दिन: 11 अगस्त 2026
किसके लिए: भारी वाहन चालक
निर्धारित रूट: द्वारका एक्सप्रेसवे और KMP एक्सप्रेसवे
मुख्य कारण: कांवड़ियों और डाक कांवड़ियों की सुरक्षा एवं यातायात का सुचारू संचालन

भारी वाहन चालकों से अपील है कि यात्रा शुरू करने से पहले निर्धारित रूट की जानकारी जरूर लें और कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
The post Route Divert : तीन दिन दिल्ली जयपुर हाइवे पर वाहनों के लिए ट्रैफिक रुट डायवर्ट, अभी देख लें पूरा डायवर्जन ! appeared first on Gurugram News Network.
