Famous: पहले ‘बीफ मोमोज’ की रील बनाकर पिटा, अब सिखों पर अभद्र टिप्पणी कर फंसा गुरुग्राम का युवक

Famous: सोशल मीडिया पर रातों-रात लोकप्रिय (Famous) होने का भूत गुरुग्राम के न्यू कॉलोनी निवासी एक युवक के सिर से उतरने का नाम नहीं ले रहा है। बीफ मोमोज विवाद में पिटाई खाने के बावजूद इस युवक की अक्ल ठिकाने नहीं आई और उसने इस बार सिख समुदाय व गुरु साहिब पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। हालांकि, इस बार उसकी यह हरकत भारी पड़ गई और निहंग सिंहों ने उसे मौके पर ही धर दबोचा।

पूरी घटना के बाद एक बार फिर साबित हो गया है कि (Famous) पब्लिसिटी की भूख में अंधा हो चुका “यह युवक सुधरने वाला नहीं है।”

obsession Of Famous
निहंगों ने पकड़ा, तो बचाने पहुँची माँ; गुरुद्वारे में माँगी माफी

सिख मर्यादा पर आपत्तिजनक बयान देने वाला वीडियो वायरल होने के बाद निहंग सिंहों और सिख समाज में भारी रोष फैल गया। आक्रोशित निहंगों ने युवक को ढूँढ निकालकर दबोच लिया। बेटे को संकट में देख उसकी माँ भी उसे बचाने के लिए तुरंत गुरुद्वारे पहुँच गई। निहंग सिंहों और सिख संगत के सामने युवक और उसकी माँ दोनों ने गुरुद्वारे में माथा टेककर और हाथ जोड़कर अपनी गलती की लिखित व मौखिक माफी माँगी। घटना के बाद जब दोनों गुरुद्वारे के बाहर आए, तो गुस्साई माँ ने अपने ही बेटे को सरेआम जोरदार थप्पड़ जड़ दिया और उसकी हरकतों पर जमकर फटकार लगाई।


पहले ‘बीफ मोमोज’ की रील पर घर से घसीटकर पिटा था

उल्लेखनीय है कि न्यू कॉलोनी निवासी इस युवक की यह पहली घटिया हरकत नहीं है। इससे पहले भी वह सोशल मीडिया पर (Famous) फेमस होने के लिए गाय के मांस (बीफ) वाले मोमोज खाने का दावा करते हुए एक विवादित रील बना चुका है। उस समय हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उसे घर से खींचकर सड़क पर लाकर सबक सिखाया था। मार खाने और फजीहत होने के बाद भी युवक ने कोई सबक नहीं सीखा और इस बार सिख समाज को निशाना बना लिया।


सूत्रों का दावा: दोस्तों के सामने बघारता है शेखी

सूत्रों की मानें तो यह युवक अपने दोस्तों और करीबी सर्कल में अक्सर बड़ी-बड़ी बातें और शेखी बघारता फिरता है। वह कहता है कि “हिंदू और सिख समाज उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते, उसे सिर्फ मुस्लिम समाज से डर लगता है।” उसकी इसी मानसिकता और बार-बार धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली हरकतों को देखकर स्थानीय लोगों का कहना है कि यह युवक बाज आने वाला नहीं है।


सख्त कानूनी कार्रवाई की माँग

बार-बार (Famous) पब्लिसिटी स्टंट के नाम पर शहर और समाज का सौहार्द बिगाड़ने की इस कोशिश से स्थानीय नागरिकों और धार्मिक संगठनों में भारी गुस्सा है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से माँग की है कि ऐसे सिरफिरे और आदतन माहौल खराब करने वाले युवक पर सख्त से सख्त धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि सोशल मीडिया पर फेम पाने (Famous) का यह घिनौना खेल बंद हो सके।

The post Famous: पहले ‘बीफ मोमोज’ की रील बनाकर पिटा, अब सिखों पर अभद्र टिप्पणी कर फंसा गुरुग्राम का युवक appeared first on Gurugram News Network.