Haryana : 31 जुलाई की रात हरियाणा में भूकंप से धरती हिल गई । भूकंप का केन्द्र गुरुग्राम और दिल्ली के बेहद करीब रही हालांकि भूकंप की तीव्रता कम होने की वजह से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है । लेकिन दिल्ली के इतनी नजदीक आए भूकंप के झटकों से एक बार फिर से खतरा बढ़ गया है । (Earthquake In Haryana)
रात करीब 11 बजे आए भूकंप के झटके (Haryana)
नेशनल सेंटर फॉर सिसमोलॉजी के अनुसार रात करीब 10 बजकर 41 मिनट पर दिल्ली एनसीआर समेत हरियाणा के कई जिलों में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए । भूकंप का केन्द्र हरियाणा का रोहतक जिला रहा । रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई है ।

मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केन्द्र रोहतक जिला रहा जिसका असर पूरे दिल्ली एनसीआर तक रहा । नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केन्द्र धरती के 5 किलोमीटर नीचे रहा । गनीमत रही कि इस भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है । (Haryana)
The post Haryana समेत दिल्ली एनसीआर में आए भूकंप के झटके, गुरुग्राम के पास रहा केन्द्र appeared first on Gurugram News Network.
