Monu Manesar : हजारों गौवंशों की जिंदगियां बचाने वाले गौरक्षक मोनू मानेसर का नाम एक बार फिर से चर्चा में हैं । इस बार मोनू मानेसर को पाकिस्तानी डॉन के नाम से जान से मारने की धमकी की कॉल आई है । कॉल करने वाले ने मोनू मानेसर को 100 से ज्यादा गोलियां मारने की धमकी दी है । इसकी एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है । इस धमकी को लेकर मानेसर पुलिस थाने में मोनू मानेसर द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है ।
इंस्टाग्राम पर आई धमकी
मानेसर थाने में दी गई शिकायत के अनुसार मोनू मानेसर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वॉइस कॉल आई जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को सैफअली खान बताया जो कि पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी का गुर्गा है । उसने 1 अगस्त को कॉल कर धमकी दी है कि जितनी सिक्योरिटी बढानी है बढ़ा लेना मोनू जल्द ही मरने वाला है ।
पाकिस्तानी डॉन के नाम से मिली धमकी
वॉइस कॉल के अनुसार कॉल करने वाले ने धमकी देते हुए कहा है कि मोनू मानेसर बहुत हिंदू मुस्लिम करता है जल्दी ही उसका काम तमाम कर दिया जाएगा । कॉल करने वाले ने धमकी दी है कि मोनू मानेसर को पुलिस सुरक्षा के बीच ही 100 से ज्यादा गोलियां मारी जाएंगी ।
मोनू मानेसर के अलावा मोनू के साथी पिंकी चौधरी को भी जान से मारने की धमकी दी गई है । गुरुग्राम पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है ।
मोनू मानेसर पर नूंह हिंसा का आरोप है और साल 2023 में जुनैद-नासिर हत्याकांड का भी आरोप है । पांच महीने पहले ही मोनू मानेसर जमानत पर जेल से बाहर आया है ।
The post Monu Manesar को मिली 100 गोलियां मारने की धमकी, पाकिस्तानी डॉन के नाम पर आई कॉल, ऑडियो वायरल appeared first on Gurugram News Network.
