Blind Love : कहते हैं कि प्यार में इंसान अंधा हो जाता है, लेकिन हस्तिनापुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां प्यार में अंधी एक पत्नी ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। जिस पति के साथ सात साल पहले सात फेरे लेकर उम्र भर साथ निभाने का वादा किया था, उसी को मौत की नींद सुलाने के लिए पत्नी ने एक बेहद खौफनाक साजिश रची। महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सोते हुए पति के बिस्तर पर जहरीला सांप छुड़वा दिया और सांप के डसने से उसकी मौत हो गई।
Blind Love : यह दिल दहला देने वाली वारदात हस्तिनापुर की शकुंतला कॉलोनी की है। मूल रूप से बहसूमा के भंडौरा गांव के रहने वाले 32 वर्षीय अतुल कुमार अपनी पत्नी दामिनी और दो बच्चों के साथ यहां किराए के मकान में रहते थे। अतुल हस्तिनापुर में ही ‘कृष्णा किड्स प्ले स्कूल’ चलाते थे और पत्नी दामिनी भी उसी स्कूल में पढ़ाती थी।

Blind Love : गुरुवार की रात सब कुछ सामान्य था। दामिनी के मुताबिक, रात करीब 2 बजे वह बच्चों को लेकर दूसरे कमरे में सोने चली गई। सुबह 6 बजे जब वह चाय लेकर अतुल के कमरे में पहुंची, तो अतुल चारपाई पर चादर ओढ़कर लेटे हुए थे। आवाज देने पर भी जब कोई हलचल नहीं हुई, तो दामिनी ने चादर हटाई। चादर हटाते ही वहां का नजारा देखकर सबकी रूह कांप गई—अतुल के शव के पास ही एक जहरीला सांप बैठा था।
Blind Love : शोर मचने पर जुटे ग्रामीणों ने सांप को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला और एक डिब्बे में बंद कर दिया। अतुल को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दामिनी ने इस पूरी घटना को एक ‘दुर्घटना’ साबित करने की कोशिश की और ससुराल वालों को सूचना दी। चूंकि अतुल के बड़े भाई कुलदीप नोएडा में पुलिस विभाग में सिपाही हैं, इसलिए परिजनों को पहली ही नजर में इस ‘हादसे’ पर शक हो गया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और मामले की बारीकी से तफ्तीश शुरू की।
Blind Love : जब पुलिस ने दामिनी के बयानों और उसके मोबाइल की जांच की, तो परतें खुलती चली गईं। जांच में सामने आया कि दामिनी का प्रेम प्रसंग उनके ही स्कूल की वैन चलाने वाले ड्राइवर तुषार पायला से चल रहा था। दोनों अतुल को अपने रास्ते से हटाना चाहते थे ताकि वे एक साथ रह सकें।
एसपी देहात अभिजीत कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया: “शुरुआती पूछताछ में ही आरोपी ड्राइवर तुषार पायला टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। तुषार ने माना कि वही बाजार से किसी सपेरे से पैसे देकर जहरीला सांप खरीदकर लाया था। गुरुवार की रात जब अतुल गहरी नींद में सो गया, तो दामिनी की मदद से उस सांप को अतुल के बिस्तर पर छोड़ दिया गया।”
पुलिस ने आरोपी पत्नी दामिनी और उसके प्रेमी तुषार को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब इस बिंदु पर जांच कर रही है कि यह सांप कहां से और कितने रुपये में खरीदा गया था और इस पूरी साजिश में दोनों की भूमिका कितनी गहरी थी।
सात साल पहले जिस प्रेम विवाह की शुरुआत हुई थी, उसका अंत इस कदर खौफनाक होगा, ऐसा हस्तिनापुर के लोगों ने सपने में भी नहीं सोचा था। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
The post Blind Love में पागल पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची ‘सांप वाली साजिश”, पति को सांप से कटवाकर उतारा मौत के घाट appeared first on Gurugram News Network.
