Water Supply : गुरुग्राम के कई इलाकों में 21 जुलाई को पानी की सप्लाई बाधित रहेगी इसको लेकर जीएमडीए ने अभी से शेड्यूल जारी कर दिया है । मंगलवार को चार घंटो तक गुरुग्राम के आधे से ज्यादा सेक्टरों में पानी की सप्लाई नहीं होगी इसको लेकर जीएमडीए ने बताया है कि बसई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में रुटीन मैनटेंनेंस के चलते पानी की सप्लाई बाधित रहेगी ।
सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगा पानी
जीएमडीए की प्रवक्ता नेहा शर्मा ने बताया कि 21 जुलाई को गुरुग्राम के कई इलाोकं में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक ट्रीटमेंट प्लांट में चार घंटे का निर्धारित शटडाउन रहेगा। इस अवधि के दौरान गुरुग्राम के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगी।
इन इलाकों में नहीं होगी सप्लाई
इस दौरान जिन क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है, उनमें बसई, कादीपुर, सरहौल, चकरपुर, नाथूपुर, सिकंदरपुर, डूंडाहेड़ा, मंडी, गढ़ी एवं सुखराली गांव; सेक्टर 5, 10ए, 12, 14, 15 (भाग-1 एवं भाग-2), 16, 17, 18, 21, 22, 23, 27, 28, 29, 30, 31, 32, 34, 38, 39, 40, 41, 43 तथा सेक्टर 45 एवं 46 के कुछ हिस्से शामिल हैं। इसके अतिरिक्त सिविल लाइंस, हंस एन्क्लेव, डीएलएफ फेज-1 से फेज-4, साइबर सिटी, उद्योग विहार फेज-1 से फेज-3, साउथ सिटी-1, सुशांत लोक-1 तथा एमजी रोड क्षेत्र भी प्रभावित रहेंगे ।

जीएमडीए ने इन इलाकों में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वो इस शटडाउन के दौरान होने वाली परेशानी से बचने के लिए अभी से अपनी जरुरत के हिसाब से पानी की स्टोरेज करना शुरु कर दें । पानी की सप्लाई बाधा के दौरान होने वाली परेशानी से बचने के लिए पानी का सदुपयोग करें ।
The post गुरुग्राम में 21 जुलाई को इन इलाकों में नहीं आएगा Water Supply का पानी, अभी कर लें इंतज़ाम, GMDA ने जारी किया शेड्यूल appeared first on Gurugram News Network.
